ईक्षणा वैन की निगरानी से बढ़ी प्रदर्शनकारियों की चिंता, चेहरा ढककर आंदोलन में पहुंच रहे कई छात्र
नई दिल्ली। नीट पेपर लीक मामले को लेकर जंतर-मंतर पर जारी प्रदर्शन के बीच आंदोलनकारियों का दावा है कि उन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। प्रदर्शन में शामिल कई छात्र और समर्थक चेहरा ढककर धरनास्थल पर पहुंच रहे हैं। उनका कहना है कि पुलिस की सख्त निगरानी और बाद की कार्रवाई की आशंका के कारण वे अपनी पहचान सार्वजनिक नहीं करना चाहते।
प्रदर्शनकारियों के अनुसार, जंतर-मंतर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था पहले से कहीं अधिक कड़ी कर दी गई है। उनका दावा है कि दिल्ली पुलिस निगरानी के लिए आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल कर रही है, जिनमें "ईक्षणा वैन" भी शामिल है। आंदोलन से जुड़े लोगों का कहना है कि इस वैन के जरिए प्रदर्शन स्थल और आसपास की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।
छात्रों और प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि आंदोलन में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई का माहौल बनाया जा रहा है। उनका कहना है कि इसी वजह से कई लोग मास्क, गमछे या अन्य कपड़ों से अपना चेहरा ढककर प्रदर्शन में शामिल हो रहे हैं। उनका दावा है कि इससे आंदोलनकारियों के बीच डर और दबाव का माहौल बना हुआ है।
हालांकि, पुलिस की ओर से आधिकारिक रूप से यह कहा गया है कि सुरक्षा व्यवस्था कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए की गई है। पुलिस ने निगरानी व्यवस्था को सामान्य सुरक्षा प्रक्रिया का हिस्सा बताया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)