उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय एवं गो-अनुसंधान संस्थान मथुरा का 22वां दो दिवसीय वार्षिक खेल-कूद प्रतिस्पर्धा संपन्न

Thursday, May 1, 2025 - 16:47
Updated: 1 year ago
0
उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय एवं गो-अनुसंधान संस्थान मथुरा का 22वां दो दिवसीय वार्षिक खेल-कूद प्रतिस्पर्धा संपन्न

मथुरा (आरएनआई) उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय एवं गौ -अनुसंधान संस्थान, मथुरा, उत्तर प्रदेश का 22वां, दो दिवसीय वार्षिक स्पर्धात्मक खेल-कूद सम्मेलन का आयोजन दिनांक 29 और 30 अप्रैल 2025 को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अरुण कुमार मदान के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में आयोजित किया गया । खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ खिलाड़ियों द्वारा मार्च पास्ट के उपरांत, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. मदान द्वारा ध्वजारोहण तथा कपोत उड़कर किया गया। मुख्य अतिथि ने समस्त खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलते हुए स्पर्धाओं को जीतने की शपथ दिलाई । विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रो. देश दीपक सिंह ने बताया कि खेल-कूद प्रतियोगिता के अंतर्गत विभिन्न एथलेटिक स्पर्धाएं जैसे 100 मीटर, 200 मीटर, 800 मीटर दौड़; डिस्कस थ्रो, हैमर थ्रो, शॉट पुट, ट्रिपल जंप, जैवलिन थ्रो, हाई जंप, रिले रेस आदि के साथ-साथ पारंपरिक खेलों जैसे स्लो साइकिल रेस, म्यूजिकल चेयर और रास्ताकशी का आयोजन प्रभारी छात्र कल्याण, डॉ. रजनीश सिरोही द्वारा कराया गया। विजेता छात्र-छात्राओं को अधिष्ठाता पशु चिकित्सा संकाय, प्रो. विकास पाठक, अधिष्ठाता मत्स्यकी महाविद्यालय डॉ. नित्यानंद पांडे एवं अधिष्ठाता डेरी महाविद्यालय प्रो. रश्मि सिंह द्वारा पदक एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया ।इस अवसर पर विश्वविद्यालय के निदेशक शोध प्रो. विनोद कुमार, प्रो. अरविंद त्रिपाठी, प्रो. अतुल प्रकाश, प्रो. बृजेश यादव, प्रो. अमित सिंह, प्रो. लक्ष्मी प्रसाद  सहित विश्वविद्यालय के समस्त शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User