पहलगाम हमले के विरोध में मथुरा में प्रदर्शन: मेडिकल एसोसिएशन ने पाक के झंडे को जूतों से कुचला, सरकार से कार्रवाई की मांग

Thursday, May 1, 2025 - 16:46
Updated: 1 year ago
0
पहलगाम हमले के विरोध में मथुरा में प्रदर्शन: मेडिकल एसोसिएशन ने पाक के झंडे को जूतों से कुचला, सरकार से कार्रवाई की मांग

मथुरा (आरएनआई) मथुरा में उत्तर प्रदेश उत्तराखंड मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन ने गुरुवार को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का विरोध किया। इस हमले में 26 सैलानियों की जान गई थी।

एसोसिएशन के सदस्यों ने बीएसए कॉलेज से भूतेश्वर तिराहे तक मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर पाकिस्तान के झंडे चिपकाए और उन्हें जूतों से कुचला। राह चलते लोग भी इन झंडों को कुचलते हुए आगे बढ़े।

मेडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। उन्होंने भारतीय सैलानियों की हत्या की कड़ी निंदा की। मेडिकल एसोसिएशन के संगठन पदाधिकारी ने बीएसए कॉलेज से लेकर भूतेश्वर तक पैदल मार्च निकाला और पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चल रहे थे ।

संगठन के पदाधिकारी लोकेश गोस्वामी ने कहा कि जिस तरीके से पहलगाम में सैलानियों को धर्म पूछ कर गोली मारकर हत्या की गई है वह घटना बहुत ही निंदनीय है और भारत सरकार को आगे बढ़कर कदम उठाना चाहिए और इस आतंकवाद का खात्मा करना चाहिए । संगठन ने भारत सरकार से पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार अनुमति दे तो वे पाकिस्तान का नामोनिशान मिटा देंगे।

संगठन के पदाधिकारी धर्मेंद्र सारस्वत ने कहा कि हर भारतीय के सीने में आक्रोश है और हर भारतीय चाहत हैं कि भारत सरकार को पाकिस्तान पर आक्रमण कर देना, चाहिए क्योंकि पाकिस्तान अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहा है और आतंकी भी पाकिस्तान से ही भारत में भेजे जाते हैं क्योंकि पाकिस्तान ही आतंकियों का मुख्य अड्डा है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User