उज्जैन महाकाल अग्निदुर्घटना- घायलों को देखने इंदौर पहुँचे CM मोहन यादव

Monday, March 25, 2024 - 13:59
Updated: 3 years ago
0

इंदौर (आरएनआई) महाकाल मंदिर में गर्भगृह में पूजा के दौरान आज सुबह हुई अग्नि दुर्घटना में घायलों के इलाज में CM डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर अग्नि दुर्घटना के 8 घायलों को इंदौर की अरविंदो हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल से इंदौर पहुँचे और सीधे अरविंदो हास्पिटल जाकर घायलों से मुलाक़ात की।  मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी घायलों को भरोसा दिलाया कि उनका बेहतर से बेहतर उपचार होगा। उन्होंने घटना की परिस्थितियों की जानकारी भी ली।  मुख्यमंत्री डॉ. यादव के साथ नगरीय प्रशासन मंत्री  कैलाश विजयवर्गीय और जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User