इस्राइल के हवाई हमले में छह UNRWA कर्मचारियों की मौत; UN के महासचिव का फूटा गुस्सा

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुतेरेस ने कहा कि इन अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून के उल्लंघन को रोकने की जरूरत है। स्कूल से बने शेल्टर में 12 हजार लोग रह रहे थे। इस पर आज फिर इस्राइल ने हवाई हमला किया। 

Thursday, September 12, 2024 - 12:00
0
इस्राइल के हवाई हमले में छह UNRWA कर्मचारियों की मौत; UN के महासचिव का फूटा गुस्सा

यरुशलम (आरएनआई) हमास और इस्राइल बीते 11 महीने से जंग लड़ रहे हैं। इस्राइल द्वारा हमास को खत्म करने का संकल्प गाजा पट्टी के लोगों पर भारी पड़ रहा है। वहीं, हमास भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा। इस बीच, एक दुखद खबर सामने आई है। संयुक्त राष्ट्र ने जानकारी दी कि इस्राइली हमले में उसके छह कर्मचारियों की जान चली गई। दरअसल, गाजा में स्कूल में बने आश्रय स्थल पर इस्राइल ने हवाई हमला किया था। इस हमले में मारे गए लोगों में यूएन के कर्मचारी भी शामिल हैं। 

मारे गए कर्मचारी संयुक्त राष्ट्र राहत और कार्य एजेंसी (यूएनआरडब्ल्यूए) से जुड़े हुए थे। बता दें, यह फलस्तीनी शरणार्थियों की मदद करने वाली एजेंसी है।

संयुक्त राष्ट्र ने मीडिया रिपोर्टों के हवाले से बताया कि हमलों में कम से कम 34 लोग मारे गए हैं। यूएनआरडब्ल्यूए ने कहा कि पीड़ितों में आश्रय प्रबंधक और टीम के अन्य सदस्य शामिल हैं। उसने कहा कि गाजा पट्टी के मध्य क्षेत्र के नुसेरत में स्थित स्कूल पर दो हवाई हमले किए गए। इससे संयुक्त राष्ट्र एजेंसी के छह कर्मचारी मारे गए।

यूएनआरडब्ल्यूए ने आगे कहा, 'यह किसी एक घटना में हमारे मरने वालों कर्मचारियों की सबसे अधिक संख्या है। मारे गए लोगों में आश्रय के प्रबंधक और विस्थापित लोगों को सहायता प्रदान करने वाले टीम के अन्य सदस्य शामिल थे। उनके परिवारों और प्रियजनों के प्रति सच्ची संवेदना। जबसे युद्ध शुरू हुआ है तब से स्कूल को पांचवीं बार निशाना बनाया जा चुका है।

नूसीरत में संयुक्त राष्ट्र राहत और कार्य एजेंसी स्कूल गाजा के मध्य में स्थित है। इस शिविर में 12 हजार से अधिक लोग रह रहे हैं। 11 महीने पहले संघर्ष शुरू होने के बाद से यह पांचवीं बार है, जब यह हमला हुआ है।

इन हमलों की संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुतेरेस ने कड़ी निंदा की। कहा कि इन अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून के उल्लंघन को रोकने की जरूरत है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा, 'गाजा में जो कुछ भी हो रहा है वो कतई स्वीकार करने लायक नहीं है। स्कूल से बने शेल्टर में 12 हजार लोग रह रहे थे। इस पर आज फिर इस्राइल ने हवाई हमला किया। हमारे छह कर्मचारी मारे गए। इस तरह के अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून के उल्लंघन को रोकने की जरूरत है।

Follow   RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User