इस्कॉन मंदिर से प्रेम मंदिर तक बनाई गई लंबी मानव श्रृंखला, आतंकी हमले और हिंसा के शिकार हुए मृतकों को दी गई श्रद्धांजलि

Monday, April 28, 2025 - 19:31
Updated: 1 year ago
0

वृंदावन (आरएनआई) कश्मीर के पर्यटन स्थल पहलगाम की बैसरन वादियों में की गई पर्यटकों की हत्या, बंगाल की हिंसा के खिलाफ और मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि को कब्जा मुक्त कराए जाने के लिए श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास  के बैनरतले सोमवार की सुबह इस्कॉन मंदिर से प्रेम मंदिर तक लंबी मानव श्रृंखला बनाई गई।

इस दौरान मानव श्रृंखला में शामिल हुए सन्त विद्वतजन व धर्माचार्यों ने आतंकी हमले और हिंसा के शिकार हुए मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही केंद्र सरकार से आतंक और हिंसा करने वाले देश विरोधी ताकतों का सख्ती से अंत करने की मांग की गई।

इस दौरान मानव श्रृंखला में शामिल स्कूली छात्र छात्रा पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए चल रहे थे।इस संबंध में श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र सिंह एडवोकेट ने मीडिया से बातचीत में कहा कि धार्मिक नगरी वृंदावन की इस पवित्र धरा पर बड़ी संख्या में मानव श्रृंखला,उन आतंक वादियों के लिए करारा जवाब है,जिन्होंने निहत्थे हिंदुओं पर हमला किया था। अब हिन्दू जाग चुका है और अपने अधिकारों की लड़ाई खुद लड़ेगा, सारा देश आज एकजुट है।और आतंक विरोधी ताकतों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है।

आज साधु सन्तों के सानिध्य में मानव श्रृंखला बनाकर केंद्र सरकार से मांग की गई है,की वह आतंक को जड़ से खत्म करे। साथ ही कृष्ण जन्म भूमि को कब्जा मुक्त कराकर वहां जल्द से जल्द भगवान श्री कृष्ण के भव्य मंदिर का निर्माण कराए।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User