केंद्रीय संचार मंत्री सिंधिया ने लद्दाख की 3812 मीटर की ऊंचाई से वीडियो कॉल पर की पर्यटक एवं सोशल मीडिया Content Creator पलक राठी से बातचीत

पलक ने अच्छी नेटवर्क सुविधा मिलने पर जताई खुशी, सिंधिया बोले- "भारत के दूरदराज इलाके एवं प्रत्येक गांव तक नेटवर्क पहुंचाना मोदी सरकार की प्राथमिकता"। 

Monday, April 28, 2025 - 19:35
Updated: 1 year ago
0

गुना (आरएनआई) केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने लद्दाख में 3812 मीटर की ऊंचाई पर स्थित शक्ति गांव में मौजूद पर्यटक एवं सोशल मीडिया Content Creator पलक राठी से वीडियो कॉल बातचीत की। गुजरात की रहने वाली पर्यटक एवं पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट पलक राठी के साथ सिंधिया की इस रोचक बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस बातचीत में पलक मंत्री सिंधिया को बता रहीं हैं कि लद्दाख जैसे पहाड़ी एवं दूरदराज के इलाकों में तेज नेटवर्क सुविधा कनेक्टिविटी के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि है। वहीं सिंधिया ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पिछले एक दशक में संचार के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति हुई है। उनकी सोच और विचारधारा है कि भारत का कोई भी कोना, चाहे वह पहाड़ी क्षेत्र हो, उत्तर- पूर्व का इलाका हो या फिर दूरगामी क्षेत्र हो सभी जगह एक अच्छी नेटवर्क व्यवस्था स्थापित की जाए ताकि पिछड़े क्षेत्रों में कनेक्टिविटी की पहुंच 100 प्रतिशत हो सके। सिंधिया ने कहा कि बेहतर कनेक्टिविटी की बदौलत ही आज पूरा विश्व एक स्थान से दूसरे स्थान के लोगों के साथ जुड़ रहा है। 

मंत्री सिंधिया ने इस संवाद को एक्स प्लेटफार्म (ट्विटर) पर साझा करते हुए इसे "हजारों मीटर ऊंचाई पर भी बेहतरीन इंटरनेट कनेक्टिविटी" का उदाहरण बताया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User