इनामी मोहर सिंह पारधी एवं इनामी बदमाश जिसपर हत्या, बलवा सहित अन्य गंभीर अपराधों मे वांटेड महेंद्र पारदी को गुना पुलिस ने किया गिरफ्तार

6 माह पूर्व परमजीत पारदी को निर्वस्त्र कर मारपीट करने के मामले मे गुना पुलिस को  मोहर सिंह पारदी की थी तलाश । 

Wednesday, May 21, 2025 - 19:37
Updated: 1 year ago
0
इनामी मोहर सिंह पारधी एवं इनामी बदमाश जिसपर हत्या, बलवा सहित अन्य गंभीर अपराधों मे वांटेड महेंद्र पारदी को गुना पुलिस ने किया गिरफ्तार

गुना (आरएनआई) पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी द्वारा जिले में मोस्ट वांटेड अपराधियों व गम्भीर अपराधों मे फरार चल रहे  अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु समस्त पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया था ।

इसी क्रम में दिनांक 20 तारीख को इनामी बदमाश मोहर सिंह पारधी  एवं महेंद्र पारधी के  गड़ला के जंगल में होने की सूचना मुखबिर  द्वारा पुलिस अधीक्षक महोदय को प्राप्त हुई । उन्होंने तत्काल राघोगढ़ SDOP श्रीमती दीपा डॊडवे के नेतृत्व मे थाना  कैंट एवं थाना धरनावदा  की  एक सयुंक्त पुलिस टीम गठित कर उक्त दोनों बदमाशों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया । टीम द्वारा तत्काल मुखबिर के  बताएं स्थान गड़ला के  जंगल में दोनों मोस्ट वांटेड अपराधियों को पकड़ने के लिए सर्चिंग शुरू की गई ,सर्चिंग के दौरान गडला जंगल में बने पगडंडी रास्ते पर पुलिस टीम को कुछ हलचल महसूस हुई जिस पर  पुलिस टीम द्वारा आवाज लगाई गई कि कौन है तो एक व्यक्ति की आवाज सुनाई दी की मोहर सिंह दादा पुलिस आ गई है गोली मार दो तभी उधर से फायर शुरू हो गया जिसपर  उप निरीक्षक प्रभात कटारे थाना प्रभारी धरनावद द्वारा जवाबी फायर किया गया जिसमें आरोपीगण हड़बड़ा कर झाड़ियों की तरफ भागने लगे । पुलिस फोर्स ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया पूछताछ करने पर दोनों ने अपने नाम मोहर  सिंह पारदी पुत्र हटे  सिंह पारदी उम्र 40 साल निवासी ग्राम खेजरा बाबा एवं महेंद्र पारदी पुत्र नाथू पारधी उम्र 38 साल निवासी ग्राम बीलाखेड़ी थाना धरनावदा होना बताया  , पुलिस टीम द्वारा तलाशी लेने पर मोहर  सिंह पारदी से एक 12 बोर की दोनाली  बंदूक ,दो चले हुए राउंड के खोके  व दो बारह  बोर की जिंदा राउंड  जप्त किए गए।

आरोपी गण के विरुद्ध थाना कैंट में अपराध क्रमांक 527 /25 धारा 109 बीएनएस 25(1)( ए) आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीकृत किया गया आरोपी मोहर  सिंह पारधी काफी शातिर  बदमाश है जिस पर हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, डकैती, चोरी, मारपीट जैसे लगभग 50 अपराध दर्ज हैं आरोपी मोहर  सिंह पारधी  के माननीय न्यायालय से चार स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी है एवं आरोपी मोहर सिंह पारधी की  गिरफ्तारी पर श्रीमान पुलिस महानिदेशक ग्वालियर जोन द्वारा ₹30000 का इनाम घोषित किया गया था वहीं आरोपी महेंद्र पारधी पर भी हत्या, हत्या का प्रयास ,  बलवा जैसे लगभग 24 गंभीर अपराध दर्ज है । मोहर सिंह पारधी वर्ष 2018  एवम मोहन पाराधी वर्ष 2015 से फरार थे । मोहन पारधी के बिरुद्ध थाना धरनावदा का अप.क्र. 173/24 , , थाना कैंट  का अप.क्र. 527 /25,थाना कोतवाली का अप.क्र. 85/25, एवम थाना मांधाता जिला खंडवा का अप.क्र. 353 /24 पेंडिंग है ।  
पुलिस की इस कार्यवाही में  थाना प्रभारी कैंट अनूप भार्गव ,थाना प्रभारी धरनावद प्रभात कटारे , उपनिरीक्षक रविनन्दन शर्मा , प्रधान आरक्षक दीपक त्रिपाठी ,प्रधान आरक्षक देवेंद्र पाल सिकरवार, आरक्षक रघुकुल मिश्रा आरक्षक सत्येंद्र गुर्जर ,आरक्षक राकेश गुर्जर ,आरक्षक धर्मेंद्र धाकड़ ,आरक्षक  अर्जुन यादव आरक्षक विनोद धाकड़ ,आरक्षक मयंक गोस्वामी, आरक्षक नीलेश रघुवंशी की मुख्य भुमिका रही।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User