इन आकर्षक संदेशों के जरिए अपनों को दें क्रिसमस की बधाई

मैरी क्रिसमस पर अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और प्रियजनों को बधाई दें। इसके लिए क्रिसमस के आकर्षक वाॅलपेपर और शायरियां भेज सकते हैं।

Wednesday, December 25, 2024 - 06:00
0
इन आकर्षक संदेशों के जरिए अपनों को दें क्रिसमस की बधाई

नई दिल्ली (आरएनआई) क्रिसमस आ गया है। हर साल 25 दिसंबर यानी आज क्रिसमस मनाया जाता है। ये ईसाई धर्म का सबसे प्रमुख और साल का आखिरी पर्व होता है। इस कारण क्रिसमस को दुनियाभर में काफी उत्साह के साथ अधिकतर धर्मों के लोग मनाते हैं।

इस मौके पर बच्चे से लेकर बड़े बुजुर्ग जश्न मनाते हैं, घूमते फिरते हैं और तरह तरह के पकवान खाते हैं। वहीं क्रिसमस को सेलिब्रेट करने के लिए एक दूसरे को बधाई देते हैं।

इस दिन जिन लोगों से भी मुलाकात होती है, उसे मैरी क्रिसमस बोला जाता है। मैरी का मतलब हैप्पी से है। इसके अलावा भविष्य की शुभकामनाएं देने वाले आकर्षक संदेश भी अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और प्रियजनों को भेजे जाते हैं।

हर बार से अलग इस बार क्रिसमस पर नए और आकर्षक बधाई संदेश भेज सकते हैं। यहां से क्रिसमस के आकर्षक वॉलपेपर डाउनलोड करके करीबियों और प्रियजनों को भेज सकते हैं।

आइए इस क्रिसमस पर कुछ खास कर लें,
प्यार से दिलों की दूरियां कम कर लें।
इस पावन पर्व पर बस यही अरमान,
सब के दिलों में बस जाए प्रेम का आसमान।

खुशियों से हो भरा जीवन तुम्हारा,
सफलताओं से चमके हर तारा।
क्रिसमस पर यही दुआ है हमारी,
हर दिन खुशहाल हो हमारा-तुम्हारा।

जो मांगो वो मिल जाए,
कभी न कोई गम सताए।
ईसा मसीह की कृपा बनी रहे,
क्रिसमस पर यही शुभकामनाएं।

प्यार और सुकून का ये दिन है खास,
सभी को मुबारक हो क्रिसमस का त्योहार।

ईसा मसीह ने सांता के हाथ पैगाम भेजा है,
पांच दिन बाद नई उम्मीदों का साल भेजा है.
नए साल की पोटली में खुशियों का उपहार भेजा है,
मिलकर मनाओ क्रिसमस, ढेर सारा प्यार भेजा है।

आपके जीवन में हमेशा बहार हो,
मैरी क्रिसमस और नया साल शानदार हो।

मैरी क्रिसमस

Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User