इटली में गाजा समर्थन में हिंसक प्रदर्शन, मेलोनी के इस फैसले से नाराज हुए लोग

Sep 23, 2025 - 21:27
 0  135

रोम, इटली (आरएनआई) इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी द्वारा फिलिस्तीन को एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में मान्यता न देने के फैसले के खिलाफ पूरे देश में हिंसक प्रदर्शन हुए। प्रदर्शनकारी गाजा में हो रहे नरसंहार को रोकने और फिलिस्तीन को स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में मान्यता देने की मांग कर रहे थे।

रिपोर्ट्स के अनुसार, इटली के कई शहरों में फिलिस्तीन समर्थक सड़कों पर उतरे और राजधानी रोम में सबसे बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हुआ। अनुमानित एक लाख से अधिक लोग इकट्ठा हुए, जिनमें मजदूर और छात्र शामिल थे। प्रदर्शन के दौरान सार्वजनिक परिवहन, रेलवे, स्कूल, बंदरगाह और अन्य सेवाएं प्रभावित रही।

प्रदर्शन हिंसक भी साबित हुआ, जिसमें 60 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए और दर्जनों प्रदर्शनकारी गिरफ्तार किए गए। प्रदर्शनकारी इटली के बंदरगाहों से इजरायल को हथियार ले जाने पर रोक लगाने की भी मांग कर रहे थे।

फिलहाल इटली का यह कदम यूरोप में अलग नजरिए को दर्शाता है, जहां फ्रांस, ब्रिटेन और कनाडा समेत कई देशों ने पहले ही फिलिस्तीन को एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में मान्यता दे दी है।

इटली में यह हिंसक प्रदर्शन प्रधानमंत्री मेलोनी के फैसले के खिलाफ व्यापक नाराजगी का संकेत है और देश में राजनीतिक और सामाजिक तनाव बढ़ा सकता है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.