चक्रवात रगासा का कहर: ताइवान में 14 मौतें, चीन के तट से आज टकराने की आशंका

दुनिया का सबसे खतरनाक तूफान रगासा इस समय कई देशों में तबाही मचा रहा है। हांगकांग, ताइवान से लेकर चीन तक इसका असर दिखाई दे रहा है। वहीं आज इसके चीन के तट से टकराने की संभावना भी है। 

Sep 24, 2025 - 10:52
 0  216
चक्रवात रगासा का कहर: ताइवान में 14 मौतें, चीन के तट से आज टकराने की आशंका

ताइपे (आरएनआई) दुनिया के सबसे शक्तिशाली चक्रवाती तूफान रगासा ने पूर्वी एशियाई देशों में भारी बारिश तबाही मचाई, इसके चलते हांगकांग 700 से ज्यादा उड़ानें रद्द कर दी गईं हैं। उधर ताइवान में तूफान ने अब तक 14 लोगों को अपनी चपेट में लिया है। बता दें कि तूफान के कारण आई बाढ़ में 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग अभी भी लापता हैं। वहीं इस तूफान के आज चीन के तट से टकराने की प्रबल संभावना भी है।

ताइवान में भारी तबाही मचाने के बाद शक्तिशाली चक्रवात रगासा अब चीन की ओर बढ़ रहा है। रागासा आज (बुधवार) दोपहर से देर शाम के बीच चीन के ग्वांगडोंग प्रांत के तट से टकराएगा। यह हांगकांग से करीब 100 किलोमीटर दक्षिण में लैंडफॉल करेगा।

मंगलवार को ताइवान के हुआलिएन काउंटी में लगातार भारी बारिश से एक झील का बांध टूट गया, जिससे पानी के तेज बहाव ने एक पुल को बहा दिया। वहीं गुआंगफू कस्बे में सड़कों पर पानी की तेज बहाव में कई गाड़ियां व घरों का सामान बह गए। इस कस्बे की 8450 की आबादी में से आधे से ज्यादा लोग ऊंची जगहों या अपने घरों की ऊपरी मंजिलों पर शरण लिए हुए हैं। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि राहतकर्मी घर-घर जाकर लोगों की तलाश कर रहे हैं।

रगासा ने फिलीपींस के उत्तरी लुजोन क्षेत्र में भी कहर बरपाया। यहां चार लोगों की मौत हुई, जिनमें एक बुजुर्ग व्यक्ति भी शामिल है जो भूस्खलन में फंस गया। इस तूफान से लगभग सात लाख लोग प्रभावित हुए और 25000 से ज्यादा लोगों को सरकारी राहत शिविरों में शरण लेनी पड़ी।

वहीं तूफान के खतरे को देखते हुए दक्षिणी चीन के कई शहरों में स्कूल, ऑफिस और बाजार बंद कर दिए गए हैं। हांगकांग में नंबर आठ का तूफान अलर्ट जारी किया गया है, जो शहर की मौसम चेतावनी प्रणाली का तीसरा सबसे ऊंचा स्तर है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि समुद्र का जलस्तर 2-3 मीटर तक बढ़ सकता है और लहरें तट से टकराते हुए खतरनाक रूप ले सकती हैं। सुरक्षा के मद्देनजर लोग खिड़कियों और कांच के दरवाजों को टेप से सील कर रहे हैं, घरों के सामने बालू की बोरियां रखी जा रही हैं और बाजारों में जरूरी सामान की तेजी से खरीदारी हो रही है।

रगासा को पिछले कई वर्षो में आए सबसे ताकतवर तूफानों में से एक माना जा रहा है। हांगकांग के मौसम विभाग के मुताबिक, इस समय तूफान की रफ्तार 185 किलोमीटर प्रति घंटा से ज्यादा है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.