सीएम योगी आगरा पहुंचे, 421 करोड़ की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात; जनसभा को करेंगे संबोधित
आगरा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर आगरा पहुंचे। इस दौरान वह फतेहाबाद रोड स्थित टाटा मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे और जिले को 421 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री कई योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जालौन से हेलिकॉप्टर के जरिए टाटा मैदान पहुंचे। यहां वह आगरा उत्तर, आगरा दक्षिण और आगरा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्रों से जुड़ी विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे।
जनसभा के बाद मुख्यमंत्री आयुक्त सभागार में ब्रज तीर्थ विकास परिषद की बैठक करेंगे। बैठक में मथुरा और आगरा मंडल की कानून-व्यवस्था, पर्यटन विकास और विभिन्न विकास परियोजनाओं की समीक्षा की जाएगी।
मुख्यमंत्री शनिवार रात सर्किट हाउस में प्रवास करेंगे। रविवार को वह खंदारी स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के शिवाजी ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहां उच्च शिक्षा विभाग के शिक्षकों के लिए कैशलेस चिकित्सा योजना और वृहद बीमा सुरक्षा योजना का शुभारंभ करेंगे।
कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खेरिया एयरपोर्ट से मैनपुरी के लिए रवाना होंगे। प्रशासन ने मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं और कार्यक्रम स्थलों पर अधिकारियों की तैनाती की गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
1
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)