‘इंडिया’ के सांसद जमीनी हकीकत का आकलन करने मणिपुर पहुंचे

विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के 21 सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल जमीनी हकीकत का आकलन करने के लिए हिंसा प्रभावित मणिपुर के दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को यहां पहुंचा।

Saturday, July 29, 2023 - 15:15
0
‘इंडिया’ के सांसद जमीनी हकीकत का आकलन करने मणिपुर पहुंचे
‘इंडिया’ के सांसदों का प्रतिनिधिमंडल

इंफाल, 29 जुलाई 2023, (आरएनआई)। विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के 21 सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल जमीनी हकीकत का आकलन करने के लिए हिंसा प्रभावित मणिपुर के दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को यहां पहुंचा।

विपक्षी दलों के सांसदों का दल तीन मई से पूर्वोत्तर राज्य में भड़की जातीय हिंसा के पीड़ितों से मिलने के लिए कई राहत शिविरों का दौरा करेगा।

सांसद दिल्ली से विमान के जरिये मणिपुर पहुंचे। प्रतिनिधिमंडल चुराचांदपुर में राहत शिविरों में रह रहे कुकी समुदाय के पीड़ितों से मिलने जाएगा, जहां हाल में हिंसा की घटनाएं हुई हैं।

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने यहां पहुंचने के बाद कहा कि मणिपुर में जातीय हिंसा की घटनाओं ने भारत की छवि को नुकसान पहुंचाया है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम यहां राजनीति करने नहीं आए हैं और हम सभी को मणिपुर में संघर्ष का शांतिपूर्ण समाधान निकालने की कोशिश करनी चाहिए।’’

प्रतिनिधिमंडल के दौरे के संबंध में एक सुरक्षा अधिकारी ने कहा, ‘‘वे सुरक्षा कारणों से इंफाल से हेलीकॉप्टर के जरिए चुराचांदपुर जाएंगे। इस समय केवल एक हेलीकॉप्टर उपलब्ध है, इसलिए प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को दो टीम में बांटा जाएगा और हेलीकॉप्टर उन्हें पहुंचाने के लिए दो फेरे लगाएगा।’’

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User