आवारा गोवंश के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई, हाईवे से पकड़कर गौशाला पहुंचाए पशु; 850 रुपये का जुर्माना
अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती शिवानी पांडे द्वारा गठित दल ने संयुक्त रूप से आवारा गोवंश के संबंध में कार्यवाही की गई।
ग्राम पंचायत बिलोनिया की गौशाला के क्षेत्र में दो खंभा तिराहे पर हाथ ठेला वालों के द्वारा फेंके जाने वाले सामान के कारण आवारा एवं निराश्रित गौवंश वहां पर इकट्ठा हो जाता था।
अधिकारियों द्वारा हाथ ठेला वालों को चेतावनी देते हुए जुर्माने की कार्यवाही की गई। इस दौरान 850 रुपए की चालानी कार्यवाही की गयी। तथा हाईवे पर उपलब्ध सभी गोवंश को बिलोनिया गौशाला में छोडा गया।
साथ ही गौशाला संचालक को निर्देशित किया गया कि यदि कोई पशु मालिक अपने पशु को छुड़वाने आता है तो उस पर जुर्माने की कार्यवाही किए बगैर किसी का भी पशु को नहीं छोड़ा जाए।
कार्यवाही में तहसीलदार मयंक तिवारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी पुष्पेंद्र व्यास, यातायात पुलिस,थाना प्रभारी,अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग गौरव गुप्ता एवं एनएचएआई के अधिकारी सहित पंचायत स्तरीय अमला उपस्थित था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)