'अधिकारी ही करवा रहे हैं चोरपना': तेजस कार्यशाला में खनिज विभाग पर बरसे विधायक पन्नालाल शाक्य

Friday, July 31, 2026 - 13:39
Updated: 3 days ago
0
'अधिकारी ही करवा रहे हैं चोरपना': तेजस कार्यशाला में खनिज विभाग पर बरसे विधायक पन्नालाल शाक्य

विधायक पन्नालाल शाक्य सरकार के ईमानदार चौकीदार हैं, ये उन जनप्रतिनिधियों में शामिल हैं जो लूट के सिस्टम में हिस्सा लेकर भ्रष्टाचार पर पर्दा नहीं डालते। जो ये कहकर भ्रष्टाचार पर चुप भी नहीं रहते कि अपनी सरकार है कुछ बोलेंगे तो बदनामी होगी।

जब भ्रष्टाचार को सिस्टम मान लिया जाए, जनता त्राहि त्राहि करे तब ईमानदार जनप्रतिनिधि सत्ता में होने के नाम पर चुप नहीं बैठता। वो उचित स्थान पर पीड़ा रखता है। लेकिन जब कोई सुधार न हो तो मजबूरी में उसे जनता के सामने भी खुलकर बोलना पड़ता है, जिससे जनता कम से कम उसकी प्रामाणिकता पर तो संदेह न करे।

विधायक के रूप में पन्नालाल जी अपनी भूमिका का सार्थक निर्वहन कर रहे हैं। आज उन्होंने सरकार के तेजस कार्यशाला के मंच से खनिज विभाग के भ्रष्टाचार की पोल खोली। वो डंके की चोट पर बोले- अधिकारी ही करवा रहे हैं चोरपना.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User