आरोपियों के मकान तोड़ने के दौरान वेध मकान न तोड़ने पर उग्र भीड़ ने किया पथराव और तोड़फोड़, पुलिस ने हल्का बल ओर आसू गैस के गोले दागे

Wednesday, July 24, 2024 - 11:19
Updated: 2 years ago
0

गुना (आरएनआई) गत् दिवस को जिले के फतेहगढ़ थानांतर्गत ग्राम विष्णुपुरा में शासकीय भूमि पर पत्थर रखकर कब्जे को लेकर दो पक्षों मे विवाद होकर गाली गलौंच व मारपीट की घटना हुई थी । दोनों पक्षों की ओर से मारपीट व गाली गलौंच होने के कारण दोंनो पक्षों पर उभय पक्षीय अपराध कायम किये गये हैं । जिसमें फरियादी दीपचन्द लोधी व उसकी पत्नि रामबती बाई लोधी निवासीगण ग्राम विष्णुपुरा के साथ मारपीट करने वाले आरोपीगण रफीक खांन, राजू खांन व फरीद खांन निवासीगण ग्राम विष्णुपुरा को गत् दिनांक 22.07.2024 को ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है । 

उपरोक्त  घटना को लेकर कुछ हिन्दूवादी संगठनों द्वारा आज दिनांक 23.07.2024 को फतेहगढ़ में लोगों से एकत्रित होने का आव्हान किया गया । जिससे आज विश्व हिन्दू परिषद, बजरंगदल एवं ग्राम विष्णुपुरा व अन्य स्थानीय गांवों के ग्रामीणों द्वारा फतेहगढ़ थाना पहुंचकर आरोपी पक्ष के द्वारा अतिक्रमण कर बनाए गए निर्माण को हटाए जाने की मांग की गई। इसके बाद पुलिस एवं जिला प्रशासन के अधिकारी एसडीएम विकास आनंद एवं एसडीओपी विवेक अष्ठाना के नेतृत्व में पुलिस फोर्स तथा प्रशासन का अमला घटना स्थल ग्राम विष्णु़पुरा पहुंचा और जहां पर आरोपियों द्वारा शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा‍ कर बनाई गई दो दुकानों को गिरा दिया गया, लेकिन आरोपियों के वैद्य मकान नहीं गिराये जाने की स्थिति में भीड़ द्वारा अचानक से उग्र होकर पुलिस फोर्स व प्रशासन के अमले पर पथराव कर दिया, पुलिस द्वारा उग्र एवं हिंसक भीड़ को तितर-वितर करने के लिये अश्रु गैस के गोले छोड़े गये व हल्का बल प्रयोग कर स्थिति नियंत्रित कर ली गई। उग्र भीड़ द्वारा किये गये पथराव से नगर पालिका की फायर ब्रिगेड को क्षति पहुंची है साथ ही पुलिस फोर्स के कुछ अधिकारी, कर्मचारियों को भी हल्की चोटें आईं हैं, वर्तमान में कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य एवं पूर्ण नियंत्रण में है । उपद्रव करने वालों को पुलिस द्वारा चिन्हित किया जाकर प्रकरण दर्ज किये जाने की कार्यवाही की जा रही है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User