शराब के नशे में चूर कर उतार दिया महिला को मौत के घाट, पिता की हत्या किए जाने के शक में वारदात को दिया अंजाम
फतेहपुर (आरएनआई) सब्जी खरीदने बाजार गई महिला की पड़ोसी ने हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने से पहले युवक ने साथ में शराब पी, फिर चेहरे और गुप्तांग में वार कर उसकी जान ले ली। गिरफ्तार आरोपी ने पिता की हत्या के शक में इस घटना को अंजाम दिए जाने की बात कुबूल की है।
किशनपुर थाना क्षेत्र के दमहा नाले के पास मंगलवार की सुबह महिला का शव देखा गया। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने महिला की पहचान होने पर परिजनों को सूचना दी। फोरेंसिक टीम बुलाई गई। मृतका के ससुर राम गोपाल ने बताया कि बहू गांव के सर्वेश निषाद के साथ सोमवार सब्जी खरीदने के लिए घर से बाजार गई थी। जिसके बाद वह नहीं लौटी। इस मामले में पुलिस कप्तान अनूप कुमार सिंह ने बताया कि मृतका और आरोपी सर्वेश निषाद ने बाजार से सब्जी खरीदने के साथ शराब भी खरीदी। इसके बाद दोनों ने पहले घर और फिर झाड़ियों में जाकर शराब पी। महिला के नशे की हालत में होने पर आरोपी ने उसके मुंह पर प्रहार किया। महिला के गुप्तांग पर भी प्रहार किया। आरोपी को इस बात का शक था कि उक्त महिला ने ही उसके पिता की जहर देखकर हत्या कर दी थी। उसी के प्रतिशोध में वारदात को अंजाम देने की बात सर्वेश ने कुबूली है। उसने दुष्कर्म से इनकार किया है। जिस पर पुलिस जांच कर रही है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



