आयोग ने स्थगित की आरओ-एआरओ परीक्षा, रिपोर्ट आने के बाद घोषित होगी तिथि

यूपीपीएससी के अनुसचिव ओंकारनाथ सिंह ने बताया कि आरओ-एआरओ प्रारंभिक परीक्षा तीन पालियों में 22 और 23 दिसंबर को आयोजित होने वाली थी उसे स्थगित कर दिया गया है। समिति की रिपोर्ट आने के बाद नई तिथि पर परीक्षा कराने की घोषणा की जाएगी।

Friday, November 15, 2024 - 16:50
0
आयोग ने स्थगित की आरओ-एआरओ परीक्षा, रिपोर्ट आने के बाद घोषित होगी तिथि

प्रयागराज (आरएनआई) उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने समीक्षा अधिकारी- सहायक समीक्षा अधिकारी (आरओ-एआरओ) प्रारंभिक परीक्षा को स्थगित कर दिया है। नए सिरे से परीक्षा कराने के लिए आयोग के वरिष्ठतम सदस्य कल्पराज सिंह की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर दी गई है। कमेटी में आयोग के सदस्य प्रो. राम प्यारे, सेवानिवृत्त आईएएस योगेश कुमार शुक्ल, सेवानिवृत्त पीसीएस प्रेम प्रकाश पाल शामिल किए गए हैं। 

आयोग के अनुसचिव ओंकारनाथ सिंह ने बताया कि परीक्षा तीन पालियों में 22 और 23 दिसंबर को आयोजित होने वाली थी उसे स्थगित कर दिया गया है। समिति की रिपोर्ट आने के बाद नई तिथि पर परीक्षा कराने की घोषणा की जाएगी। 

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने प्रतियोगी छात्रों की मांगों को ध्यान में रखते हुए पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 2024 की तिथि को बदलते हुए नई तिथि 22 दिसंबर घोषित की है। यह फैसला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रतियोगी छात्रों की मांग को ध्यान में रखते हुए की गई पहल के बाद लिया गया है। 
 
प्रयागराज में प्रदर्शन कर रहे छात्रों के अनुरोध को ध्यान में रखते हुए, अब यह परीक्षा एक ही दिन में संपन्न कराई जाएगी। पहले यह परीक्षा 7 और 8 दिसंबर को दो दिनों में आयोजित होने वाली थी, लेकिन अब इसे एक ही दिन में दो पालियों में आयोजित किया जाएगा। 

इस संशोधन के बाद पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 22 दिसंबर को सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे और दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक दो पालियों में आयोजित की जाएगी। इस निर्णय से प्रतियोगी छात्रों को अब एक ही दिन में परीक्षा देनी होगी, जिससे उनके यात्रा और समय की समस्या को हल किया जा सकेगा। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतियोगी छात्रों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए आयोग को इस संबंध में उचित कदम उठाने के लिए कहा था। सीएम योगी की पहल के बाद आयोग ने छात्रों की मांगों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए परीक्षा की तिथि में बदलाव किया है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User