जी.एफ. कॉलेज में एम.एड. का परिणाम रहा शत प्रतिशत सभी छात्र-छात्राएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण

Tuesday, September 12, 2023 - 15:24
Updated: 3 years ago
1
जी.एफ. कॉलेज में एम.एड. का परिणाम रहा शत प्रतिशत सभी छात्र-छात्राएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण

शाहजहांपुर। (आरएनआई) महात्मा ज्योतिबा फूले रोहिलखंड विश्वविद्यालय के द्वारा एम. एड. द्वितीय व प्रथम वर्ष का परीक्षाफल घोषित किया गया जिसमें जीएफ कॉलेज के एम. एड. के सभी छात्र व छात्राएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए।

एम.एड. द्वितीय वर्ष की छात्रा समीरा खान ने 81.7 प्रतिशत अंक प्राप्त करते हुए प्रथम स्थान, सोनम गर्ग ने 79.38 अंक प्राप्त करते हुए द्वितीय स्थान व मीना कंडवाल ने 79.23 प्रतिशत अंक प्राप्त करके तृतीय स्थान प्राप्त किया ।इसी क्रम में एम.एड. प्रथम वर्ष में ऐंजलीका मार्टिन ने 81.66 प्रतिशत अंक प्राप्त करते हुए प्रथम, निशा मार्टिन ने 80.66% अंक प्राप्त करते हुए द्वितीय व अभयम पांडे ने 80% अंक प्राप्त करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सैयद मोइनुद्दीन, प्राचार्य डॉक्टर तारीक, प्रोफेसर मोहिसन हसन खान, प्रोफेसर फैयाज अहमद ,शिक्षा विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर आशुतोष अग्निहोत्री ,विपिन कुमार शर्मा , चांद मियां,डॉक्टर अर्चना सक्सेना ,मीनाक्षी गोयल डॉक्टर प्रिया दीक्षित, शिखा श्रीवास्तव, नेहा खान ,आनंद मोहन पांडे व सभी शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को अपना आशीर्वाद देते हुए हर्ष व्यक्त किया तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (1)

User
Ashutosh Kumar Agnihotri
Ashutosh Kumar Agnihotri 3 years ago
It's Proudious moment for our college.I wish for brilliant carreer of our all topper students.