कुंडलपुर महोत्सव के लिए मुख्यमंत्री को आमंत्रण

Mar 15, 2024 - 16:47
Mar 15, 2024 - 16:47
 0  2.4k
कुंडलपुर महोत्सव के लिए मुख्यमंत्री को आमंत्रण

भोपाल (आरएनआई) कुंडलपुर कमेटी के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज भोपाल में मप्र के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव जी से मुलाकात कर उन्हें अगले महीने कुंडलपुर में आयोजित आचार्य पद प्रतिष्ठा अनुष्ठान महामहोत्सव में शामिल होने का आमंत्रण दिया जिसे मुख्यमंत्री जी ने सहर्ष स्वीकार भी कर लिया है। प्रतिनिधिमंडल में कुंडलपुर कमेटी के महासचिव आरके जैन, कुंडलपुर कमेटी प्रशासनिक संयोजक रवीन्द्र जैन पत्रकार, प्रभात सेठ एवं भाजपा नेता सिध्दार्थ मलैया शामिल थे।

इस मुलाकात में मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव जी ने भरोसा दिलाया कि कुंडलपुर महोत्सव के लिए राज्य शासन की ओर से सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगीं। इसके लिए दमोह कलेक्टर सहित सभी संबंधित विभागों को निर्देश जारी कर दिए जाएंगे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0