आपके महाराज और सिंधिया परिवार सदैव आपके सुख दुख में खड़े रहते है : प्रियदर्शनी राजे सिंधिया

श्रीमती सिंधिया ने गुना में आयोजित मातृशक्ति सम्मेलन में सम्मिलित होकर महाराज साहब के लिए मांगा समर्थन। 

Tuesday, April 2, 2024 - 22:26
Updated: 3 years ago
0
आपके महाराज और सिंधिया परिवार सदैव आपके सुख दुख में खड़े रहते है : प्रियदर्शनी राजे सिंधिया

गुना (आरएनआई) गुना-शिवपुरी लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शनी राजे सिंधिया मंगलवार को गुना में आयोजित मातृ शक्ति सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा की मैं विगत 20 साल से महाराज को देखती आ रही हूं। उन्हें गुना,शिवपुरी, अशोकनगर की जनता से बेहद लगाव हे। और पिछले पांच साल में भी महाराज साहब आपके हर सुख दुख में आपके साथ खड़े रहे। 

कोरोना संकट काल में उन्होंने गुना लोकसभा क्षेत्र की जनता के लिए आक्सीजन के सिलेंडर, टैंकर, अस्पताल में दवाई के साथ साथ भोजन पानी ब अन्य कोई जरूरत की कमी न रहे इसकी प्रतिदिन चिंता करते रहे। महाराज से इस क्षेत्र की जनता का बेहद लगाव हे। हम उनसे कई कई दिनों के बाद मिल पाते हे और आप लोगों से महाराज हमसे ज्यादा मिलते है। महाराज साहब भाजपा के मूल मंत्र सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास जीत कर आपके साथ सदेव खड़े हे। मंगलवार को गुना लोकसभा क्षेत्र की विधानसभा गुना का स्थानीय होटल में मातृ शक्ति सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें गुना लोकसभा से भाजपा प्रत्यासी ज्योतिरादित्य सिंधिया की धर्मपत्नी प्रियदर्शनी राजे सिंधिया ने लोकसभा प्रत्यासी श्री सिंधिया जी को भारी मतों से जिताने मातृ शक्ति से समर्थन मांगा। 

इस दौरान उन्होंने अपने पति के लिए महिलाओं से वोट करने की अपील की। इस दौरान नगर की मातृ शक्ति एवं महिला  कार्यकर्ताओं ने प्रियदर्शनी राजे सिंधिया का जोरदार स्वागत किया। 


उन्होंने कहा कि  इस दौरान मातृ शक्ति सम्मेलन में सर्वप्रथम स्वागत भाषण नगर पालिका अध्यक्ष सविता गुप्ता ने देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा महिला सशक्तिकरण हेतु देश की प्रगति के हर क्षेत्र में महिलाओं को अग्रिम पंती में रखा हे। हम सभी महिलाओं का कर्तव्य बनता हे की भाजपा के समर्थन में हम मतदान करे। 

उन्होंने कहा की महारानी साहब हम आपको विश्वास दिलाते है की नगर की सभी बहनो के साथ मिलकर गुना लोकसभा से भाजपा प्रत्यासी महाराज को गुना नगर पालिका क्षेत्र से इतिहासिक जीत मिलेगी।

 मातृ शक्ति सम्मेलन को गुना विधायक पन्नालाल शाक्य एवं भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार एवं पूर्व मंत्री इमरती देवी ने संबोधित कर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनहितैषी योजनाओं की चर्चा की ओर मातृ शक्ति से भाजपा प्रत्यासी श्री सिंधिया को भारी मतों से जिताने का आग्रह किया।

 इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष सारिका लुंबा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेश राजपूत, प्रदेश उपाध्यक्ष वंदना मांडरे सहित महिला मोर्चा की बहने मंचासिन रही। 

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नगर की मातृ शक्ति व महिला मोर्चा एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों और महिला क्लब की बहने उपस्थित रही।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User