नया बस स्टैंड और भूतेश्वर तिराहा के अंडर पास, फॉरलेन चौड़ीकरण के लिए नगर आयुक्त ने डीआरएम को लिखा पत्र

Thursday, April 24, 2025 - 19:37
Updated: 2 years ago
0
नया बस स्टैंड और भूतेश्वर तिराहा के अंडर पास, फॉरलेन चौड़ीकरण के लिए नगर आयुक्त ने डीआरएम को लिखा पत्र

मथुरा (आरएनआई) महानगर के दो प्रमुख अंडरपास को अब चौड़ा किया जा सकता है। यह दोनों अंडर पास श्रीकृष्ण जन्म स्थान और नेशनल हाइवे और कलक्ट्रेट को जोड़ते है । इन्हें फॉरलेन के रूप में चौड़ा किए जाने का आग्रह मंडल रेल प्रबंधक से मथुरा वृंदावन नगर निगम के नगर आयुक्त शशांक चौधरी ने किया है।

मथुरा शहरी क्षेत्र में नया बस स्टैंड और भूतेश्वर अडर पास बड़ी गंभीर समस्या बने हुए हैँ। यहाँ बरसात में जल भराव के साथ कम चौड़ा रास्ता जाम का कारण बनता है। इनका निर्माण बहुत समय पहले रेलवे द्वारा किया गया होगा, जब मथुरा की आबादी बहुत कम रही होगी। वर्तमान में यह दोनों अंडर पास कम चौड़ाई के कारण गंभीर समस्या बन गए है ।
महानगर में वाहनों का दबाव भी तेजी से बढ़ा है। ऐसे में बाहर से दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं को जाम की समस्या का सामना करना पड़ता है। इसे देखते हुए उक्त दोनों अंडर पास के फॉरलेन में चौड़ीकरण का प्रस्ताव नगर आयुक्त शशांक चौधरी ने मंडल प्रबंधक आगरा को भेजा है। वर्तमान में रेलवे द्वारा इन दोनों अंडर पास से जुड़े क्षेत्र में रेलवे लाइन के विस्तार का काम किया जा रहा है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User