फतेहपुर में चट्टान टूट कर गिरने से तीन ग्रामीणों की मौत, जानवर चराने गए थे ग्रामीण, हादसे के बाद लगी ग्रामीणों की भीड़
फतेहपुर (आरएनआई) किशनपुर थाना क्षेत्र के रायपुर भसरौल के मजरा चंदवाइन डेरा के समीप यमुना नदी के किनारे जानवर चराने गये तीन ग्रामीणों की चट्टान टूट कर गिरने से मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार मड़ौली गांव निवासी रमेश धोबी 50 वर्ष, दुलारे पासी 55 वर्ष व शिव मोहन यादव 58 वर्ष घर से जानवर लेकर यमुना किनारे जंगल में चराने गये थे। बताते हैं कि तेज धूप से बचने के लिए तीन लोग एक चट्टान के नीचे छांव में बैठे आपस में बातें कर रहे थे। सायं चार बजे के करीब अचानक चट्टान टूट कर तीनों लोगों के ऊपर गिर गई, जिसमें दब कर तीनों दब गए। वहीं पास में ही बैठे एक युवक ने हादसा होते ही शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास मौजूद अन्य ग्रामीण भाग कर घटना स्थल पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों से जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष दिवाकर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के सहयोग से सभी को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि तीनों शवों को कब्जे में लेकर विच्छेदन के लिए पोस्ट मार्टम हाउस भेज दिया गया है। घटना की जांच की जा रही है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X एअर
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



