आजम खां को मिली राहत: कोर्ट से कागज़ी कार्रवाई में देरी से रिहाई टली

सपा नेता आजम खां आज जेल से रिहा हो रहे हैं। सीतापुर जेल के बाहर उनके समर्थकों का हुजूम लगा है। वह दोपहर 12 बजे तक रिहा हो सकते हैं। 

Sep 23, 2025 - 12:01
 0  54
आजम खां को मिली राहत: कोर्ट से कागज़ी कार्रवाई में देरी से रिहाई टली

सीतापुर (आरएनआई) समाजवादी पार्टी के नेता आजम खां मंगलवार को 23 माह बाद जिला कारागार से रिहा होंगे। उनकी रिहाई का समय मंगलवार को दोपहर 12 बजे बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार कोर्ट से जुर्माना भरे जाने का एक कागज आना है, वह दोपहर 12 बजे ही आ पायेगा। इसके बाद आजम खां की रिहाई होगी। 

आजम की रिहाई की खबर सुनकर मंगलवार सुबह 5 बजे से ही समाजवादी पार्टी के विधायक अनिल वर्मा, समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं के साथ रामपुर से आए आजम खां के समर्थक जुटने लगे। दिन चढ़ने के साथ जिला कारागार के बाहर कार्यकर्ताओ की भीड़ बढ़ी तो एएसपी उत्तरी आलोक सिंह के साथ शहर कोतवाली, रामकोट, खैराबाद, बिसवां, सकरन व अन्य थानों की फोर्स बुलाई गई। इसी बीच सुबह करीब सवा सात बजे आजम खां के बेटे अदीब खां जिला कारागार पहुंचे। करीब 15 मिनट रुकने के बाद वह जेल से बाहर निकले।  उन्होंने कुछ भी बोलने से इंकार किया। वह सपा के पूर्व विधायक अनूप गुप्ता के आवास पर चले गए। ऐसा बताया जा रहा है कि करीब 2 घन्टे बाद आजम खां की रिहाई होगी। 

आजम खां के ऊपर कुल 104 केस दर्ज हैं। इसमे रामपुर में 93 मामले।दर्ज हैं। सभी मामलों में उन्हें जमानत मिल चुकी है। आज उनकी रिहाई होगी।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.