आज मैक्सिको के उत्तरपूर्वी तट पर पहुंचेगा अल्बर्टो, 50 मील घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

नेशनल ओशनिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन के नेशनल हरिकेन सेंटर के निदेशक माइकल ब्रेनन ने कहा, अल्बर्टो तूफान का केंद्र मैक्सिको से लगभग 180 मील पूर्व और ब्राउन्सविले, टेक्सास से लगभग 295 मील दक्षिण-दक्षिणपूर्व में स्थित था, जहां अधिकतम 40 मील प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही थीं। 

Jun 20, 2024 - 02:50
 0  756
आज मैक्सिको के उत्तरपूर्वी तट पर पहुंचेगा अल्बर्टो, 50 मील घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

मैक्सिको (आरएनआई) उष्णकटिबंधीय तूफान अल्बर्टो के बृहस्पतिवार सुबह तक मैक्सिको पहुंचने की उम्मीद है। इससे उत्तरी मैक्सिको में भूस्खलन की आशंका है। इस दौरान 45 से 50 मील प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की उम्मीद है। वहीं, बुधवार को तूफान का केंद्र बिंदु मैक्सिको की दक्षिण-पश्चिमी रहा, जो टेक्सास और मैक्सिको के तटों पर तेज हवाएं, भारी वर्षा के साथ बाढ़ ला रहा है।

नेशनल ओशनिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन के नेशनल हरिकेन सेंटर के निदेशक माइकल ब्रेनन ने कहा, अल्बर्टो तूफान का केंद्र मैक्सिको से लगभग 180 मील पूर्व और ब्राउन्सविले, टेक्सास से लगभग 295 मील दक्षिण-दक्षिणपूर्व में स्थित था, जहां अधिकतम 40 मील प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही थीं। वहीं, बृहस्पतिवार सुबह तक तूफान का केंद्र रियो ग्रांडे के मुहाने के दक्षिण में मैक्सिको के उत्तरपूर्वी तट तक पहुंचने की उम्मीद है। 

ब्रेनन ने कहा कि अल्बर्टो तूफान से टेक्सास तट के कुछ इलाकों में 5 से 10 इंच तक बारिश होने की उम्मीद है। जबकि कुछ ऊंचे स्थानों पर 20 इंच तक बारिश हो सकती है, जिसके परिणामस्वरूप तमाउलिपास, कोहुइला और नुएवो लियोन राज्यों में भूस्खलन और अचानक बाढ़ आ सकती है। वहीं, तमाउलिपास के गवर्नर अमेरिको विलारियल ने एक्स पर कहा, बुधवार और शुक्रवार के बीच राज्य के सभी स्कूल बंद रहेंगे। 

ब्रेनन ने बताया कि तूफान 9 मील प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम की ओर बढ़ रहा था। उष्णकटिबंधीय तूफान की चेतावनियां सैन लुइस दर्रे के टेक्सास तट से लेकर दक्षिण में रियो ग्रांडे के मुहाने तक और मेक्सिको के उत्तरपूर्वी तट से लेकर रियो ग्रांडे के मुहाने के दक्षिण में टेकोलुटला तक प्रभावी थीं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.