आचार्य गुरुवर विद्यासागर जी की श्रद्धापूर्ण विनयांजलि कल सुबह

Feb 24, 2024 - 17:04
Feb 24, 2024 - 17:04
 0  1.9k
आचार्य गुरुवर विद्यासागर जी की श्रद्धापूर्ण विनयांजलि कल सुबह

गुना (आरएनआई) हम सब के परम आराध्य वर्तमान के वर्धमान संत शिरोमणि आचार्य प्रवर श्री विद्यासागर जी महाराज की उत्कृष्ट सल्लेखना समाधिमरण उपरांत विनयांजलि सभा का आयोजन गुना नगर के सभी धर्मों के उपासक एवं गुना नगर की गणमान्य विभूतियों , समाज सेवी संस्थाओं, पत्रकार बंधु एवं सभी व्यापारीगण की उपस्थिति में सकल जैन समाज के तत्वावधान में किया जा रहा है।

यह ऐतिहासिक कार्यक्रम दिनांक 25 फ़रवरी रविवार सुबह 8:30 से लक्ष्मीगंज गुना में प्रारंभ होगा। आप सभी से आग्रह है परम आराध्य गुरुदेव भगवान को गरिमामय विनयांजलि हेतु समय पर उपस्थित होने की कृपा करें ।

उक्त अपील राजेश अग्रवाल अध्यक्ष वैश्य महासम्मेलन, जिला गुना और व्यापार एवं उद्योग महासंघ जिला गुना ने करते हुए सभी समाज की प्रत्येक सेवा भावी संस्था अपने गणवेश के साथ ग्रुप में स्थान ग्रहण करे।एवं प्रत्येक समाज के व्यापारिक प्रतिष्ठान विनयांजलि सभा के पूर्ण होने तक बंद रखने की कृपा करें ।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0