मथुरा: शराब की दुकान में भीषण आग, लाखों का माल खाक, 30 लाख का नुकसान
मथुरा के जैंत थाना क्षेत्र में हाइवे स्थित शराब की दुकान में आग लग गई। जिससे लाखों रुपये का माल जलकर राख हो गया। दमकल की गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
मथुरा (आरएनआई) मथुरा के थाना जैंत क्षेत्र अंतर्गत हाइवे स्थित कम्पोजिट शराब की दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखा लाखों का माल जल गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकान में लगी आग की लपटे इतनी तेज थी कि दुकान की छत का पत्थर भी चटक कर गिर गया। दुकान में रखे तीन फ्रिज व दो पंखा जलकर खाक हो गए।
मथुरा निवासी रवि चौधरी की ज्योति गौड़ के नाम से चौमुहां हाइवे स्थित शराब की दुकान है। शुक्रवार रात्रि सेल्समैन दुकान बंद करके घर गया था। रात्रि में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिसमें रखी बीयर व इंग्लिश की शराब की बोतल जल गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड व जैंत पुलिस भी पहुंच गई। शराब की दुकान के मालिक रवि चौधरी ने बताया कि आग लगने से उनका करीब 30 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। सीओ सदर संदीप कुमार ने बताया तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



