आकाश पब्लिक स्कूल की बस हादसे से बची, खस्ता सड़क और गड्ढों पर भड़के लोग

Friday, September 19, 2025 - 19:37
Updated: 1 year ago
0
आकाश पब्लिक स्कूल की बस हादसे से बची, खस्ता सड़क और गड्ढों पर भड़के लोग

खागा, फतेहपुर (आरएनआई) हुसैनगंज-हथगाम मार्ग पर आकाश पब्लिक स्कूल की एक बस दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बची। नहर के पास सड़क की खराब हालत के कारण बस गड्ढे में जा घुसी, लेकिन ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया और बच्चों से भरी बस पलटने से बच गई।

जानकारी के अनुसार बस बच्चों को लेकर छिवलहा की ओर जा रही थी। तभी सड़क पर अचानक एक अन्य वाहन और भैंस आ जाने से ड्राइवर को बस मोड़नी पड़ी, जिससे बस सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हुसैनगंज से हथगांव जाने वाले इस मार्ग पर नहर के पास सड़क की हालत लंबे समय से खस्ता है। इस विषय में कई बार खबरें प्रकाशित होने और शिकायतें दर्ज कराने के बावजूद सड़क किनारे के गड्ढों की मरम्मत नहीं की गई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क विभाग इस गंभीर समस्या पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। महीनों से गड्ढे होने के कारण इस मार्ग पर यातायात में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, जिससे आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User