आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने मांगे 5-जी मोबाइल, मोबाइल न मिलने तक पुरानी पद्धति से राशन वितरण कराए जाने की मांग

Friday, June 13, 2025 - 22:22
Updated: 1 year ago
0
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने मांगे 5-जी मोबाइल, मोबाइल न मिलने तक पुरानी पद्धति से राशन वितरण कराए जाने की मांग

फतेहपुर (आरएनआई) ई-केवाईसी व फेस अथेंटिकेशन कराए जाने में आ रही दिक्कतों को देखते हुए आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने 5-जी मोबाइल की मांग करते हुए कहा है कि जब तक मोबाइल न दिया जाए तब तक पुरानी पद्धति से ही राशन वितरण कराया जाए।

महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिला कार्यकारी अध्यक्ष अरूणा मिश्रा की अगुवई में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां कलेक्ट्रेट पहुंची और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर बताया कि आंगनबाड़ी केन्द्रों पर सरकार द्वारा जो भी पिछले मोबाइल फोन उपलब्ध कराए गए थे वह या तो खराब हो गए हैं या फिर मोबाइल 2-जी होने के कारण केवाईसी व चेहरा प्रमाणीकरण नहीं हो पा रहा हे। यह असुविधा होने के बावजूद जिला प्रशासन द्वारा निरंतर कार्यकत्रियों पर ई-केवाईसी व चेहरा प्रमाणीकरण कराने का दबाव बनाया जा रहा है। इसी प्रकार पोषाहार वितरण में लाभार्थियों का आधार प्रमाणिकता, मोबाइल नंबर अपडेट न होने से सभी का पंजीकरण भी संभव नहीं हो पा रहा है। बताया कि खराब पड़े मोबाइल व सभी केन्द्रों पर मोबाइल की उपलब्धता की कमी के बारे में पूर्व में भी अवगत कराया जा चुका है लेकिन नए 5-जी मोबाइल उपलब्ध कराकर व बिना किसी प्रशिक्षण के जबरन आनलाइन कार्य कराने का दबाव बनाया जा रहा है। मांग किया कि सभी कार्यकत्रियों को 5-जी मोबाइल देकर प्रशिक्षण कराकर ई-केवाईसी व चेहरा प्रमाणीकरण कार्य कराया जाए। जब तक मोबाइल नहीं दिया जाता तब तक पुरानी पद्धति से ही सामग्री का वितरण कराया जाए। इस मौके पर रीता सोनी, ममता मिश्रा, उमा देवी, सुनीता, किरन, नीलमलता, रामा देवी, मंजू देवी, निदा फातिमा, अमिता गौर भी मौजूद रहीं। 
-

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User