अवैध सागौन से भरी कार खंभे से टकराई: वन विभाग कर था पीछा, दो बाइक  को कुचला :तस्कर फरार

Tuesday, March 11, 2025 - 22:14
Updated: 2 years ago
0

पन्ना (आरएनआई) पन्ना में आज फिल्मी स्टाइल में वन विभाग के अधिकारियों ने एक टवेरा कार का पीछा कर बेशकीमती सागौन की सिल्लियां जप्त की हे।  उत्तर वन मंडल डीएफओ गर्वित गंगवार ने बताया की सागौन की सिल्लियों से लोड एक तवेरा कार पन्ना के धाम मोहल्ला में प्राणनाथ मंदिर के सामने खड़ी बाइकों को कुचलते हुए टेलीफोन के खंबे से टकरा गई और सागौन तस्कर गाड़ी छोड़कर भाग खड़े हुए। गनीमत यह रही कि इस दौरान कोई व्यक्ति इनकी चपेट में नहीं आया।लेकिन इस घटना में एक होंडा शाइन मोटरसाइकिल और एक इलेक्ट्रिक स्कूटी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। उन्होंने बताया कि सागौन की सिल्लियों से लोड टवेरा को अपने कब्जे में ले लिया गया है,जिसमें दो एंड्राइड मोबाइल भी मिले हैं।ओर वाहन के दस्तावेज भी पाए गए हे।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User