उपजिलाधिकारी पुलिस उपाधीक्षक ने रमजान होली जैसे त्योहारों के मद्देनजर पुलिस बल के साथ किया पैदल मार्च

Tuesday, March 11, 2025 - 21:14
Updated: 2 years ago
0
उपजिलाधिकारी पुलिस उपाधीक्षक ने रमजान होली जैसे त्योहारों के मद्देनजर पुलिस बल के साथ किया पैदल मार्च

कादीपुर, सुलतानपुर (आरएनआई) होली रमजान जैसे प्रमुख त्योहारों की शांति व्यवस्था मद्देनजर आज कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के सुरापुर बाजार एवं करौदी कला थाना क्षेत्र के करौदी कला बाजार में कादीपुर उप जिलाधिकारी उत्तम कुमार तिवारी व पुलिस उपाधीक्षक विनय कुमार गौतम कादीपुर, करौदीकला, अखंडनगर, दोस्तपुर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ पैदल मार्च कर शांति का पैगाम दिया। कादीपुर उप जिलाधिकारी उत्तम कुमार तिवारी ने कहा कि हमारा देश विविध संस्कृतियों का देश है यहां पर हम सब अपने देश की एकता और अखंडता को मजबूत कर अपने अपने त्योहारों को शांति और सौहार्दपूर्ण मनाते हैं। अभी वर्तमान समय में होली और रमजान एक साथ हैं ।सभी लोग अपने अपने त्योहारों को आपसी सौहार्द से मनाएं कोई भी व्यक्ति कानून व्यवस्था अपने हाथ में ना ले। हम सब आपके त्योहारों को शांतिपूर्ण सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने के लिए संकल्पित है। यदि कहीं भी किसी प्रकार की कोई भी परेशानी दिखे तो तुरंत स्थानीय पुलिस वह हमें व सीओ साहब को सूचित करें हम तत्काल मौके पर ही निदान करने का पूरा-पूरा प्रयास करेंगे। कस्बा बाजारों में अधिकारियों के पैदल गश्त से आमजन संतुष्ट नजर आया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User