अवध विश्वविद्यालय की एनईपी परास्नातक द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा शुरू

Saturday, August 5, 2023 - 20:23
Updated: 3 years ago
0

अयोध्या। (आर एन आई) डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की परास्नातक द्वितीय सेमेस्टर व स्नातक सम सेमस्टर की दो पालियों की परीक्षा में 57 हजार 656 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 1337 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। प्रथम पाली की परीक्षा में 14419 में से 308 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वही द्वितीय पाली की परीक्षा में 43237 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 1029 अनुपस्थित रहे। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक उमानाथ ने बताया कि शुक्रवार से आवासीय परिसर एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों की परास्नातक द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा दो पालियों में शुरू हुई। इस पूरी परीक्षा में 55 हजार परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। स्नातक व परास्नातक की परीक्षा में 57 हजार 656 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 1337 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए सात जनपदों के विभिन्न केन्द्रों पर पांच सचलदल द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। इसके अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जा रही है। आज की परीक्षा शांतिपूर्ण एवं शुचिता के साथ सम्पन्न हुई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kumar Mukesh

Senior Journalist, Writer, Anchor

Comments (0)

User