बिना मिट्टी के हाइड्रोपोनिक खेती करने वाले किसान को किया गया सम्मानित

Saturday, August 5, 2023 - 20:23
Updated: 3 years ago
0

मिल्कीपुर-अयोध्या। (आर एन आई) हैरिंग्टनगंज ब्लॉक के ग्राम बसवार खुर्द के किसान द्वारा जिले में पहली बार हाइड्रोपोनिक खेती की शुरुआत करने वाले किसान को सम्मानित किया गया है।  बताया गया कि जिले में पहली बार नाबार्ड के सहयोग से हाइड्रोपोनिक खेती की शुरुआत हुई है और यह कार्य हैरिंग्टनगंज ब्लॉक के बसवार खुर्द निवासी किसान हरिश्चंद्र चौरसिया ने किया है। खेती किसानी में नया आयाम गढ़ने वाले किसान हरिश्चंद्र चौरसिया अन्य किसानों के लिए प्रेरणास्रोत बने हैं। इन्हें सम्मानित करने का कार्य कौशल्या फाउंडेशन के जिला प्रभारी सुशील मिश्र और एफपीओ के मिल्कीपुर अध्यक्ष राधेश्याम त्यागी एवं प्रगतिशील किसान एवं वरिष्ठ पत्रकार बलराम तिवारी ने किया है।
बताया गया कि जिले में किसानों के लिए काम करने वाले कौशल्या फाउंडेशन के माध्यम से कई एफ़पीओ बनाए गए हैं। किसान हरिश्चंद्र को सम्मानित करते हुए कौशल्या फाउंडेशन का जिले का कार्य देख रहे सुशील मिश्र ने बताया कि फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन (एफपीओ) ऐसा संगठन है, जिसके सदस्य किसान होते हैं। एफपीओ के माध्यम से किसानों को तकनीकी, मार्केटिंग, ऋण, प्रोसेसिंग, सिंचाई आदि जैसी सुविधाएं प्रदान की जाती हैं। जरूरत पड़ने पर किसानों को ऋण भी उपलब्ध कराया जाता है। एफ़पीओ मिल्कीपुर के अध्यक्ष राधेश्याम त्यागी ने बताया कि इस तरह के संगठन के माध्यम से कृषक एकता को बढ़ावा मिलता है। जिससे किसानों का मनोबल बढ़ता है। साथ ही कृषि कार्यों में बेहतर प्रदर्शन करने और आगे बढ़ने की प्रेरणा भी मिलती है। खेती-किसानी में आ रही चुनौतियों को किसानों की एकजुटता से हल किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि हाइड्रोपोनिक खेती एवं नए तरीके से किसानों की आय बढ़ाने के लिए डीडीएम नाबार्ड कमलेश यादव लगातार प्रयास कर रहे हैं।किसान हरिशचंद चौरसिया ने बताया कि वह सब्जी में टमाटर, लोबिया, गोभी, पत्ता गोभी, खीरा, मिर्चा, कद्दू, सतपुतिया, तोरई, घुईया, करैला, आलू तथा नेनुआ की खेती करते हैं। इसके अलावां गेहूं, धान, हल्दी और मोटे अनाज में काकुन की भी खेती करते हैं। फल की खेती में उन्होंने आम, अमरूद, केला, सलीफा, अनार, नींबू, सहजन और पपीता को लगाया है।इस अवसर पर दुर्गा यादव के साथ हैरिंग्टनगंज एफ़पीओ निदेशक मंडल के लोग भी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kumar Mukesh

Senior Journalist, Writer, Anchor

Comments (0)

User