अवध विवि में प्रवेश काउंसिलिंग के साथ बीफार्मा की सीटे फुल

Monday, August 7, 2023 - 21:13
Updated: 3 years ago
0

अयोध्या (आरएनआई)- डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की बीफाॅर्मा प्रवेश काउंसिलिंग में 07 अभ्यर्थियों की प्रवेश काउंसिलिंग के साथ सीटे फुल हो गई। कांउसिलिंग प्रक्रिया में 19 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। काउंसिलिंग प्रक्रिया अभ्यर्थियों के शैक्षिक प्रमाण-पत्र के सत्यापन के उपरांत शुरू की गई।

  काउंसिलिंग  आवासीय प्रवेश समन्वयक प्रो0 विनोद श्रीवास्तव, प्रो0 शैलेन्द्र कुमार, डाॅ0 अनिल कुमार यादव, डाॅ0 त्रिलोकी यादव, डाॅ0 अजय कुमार शुक्ल, डाॅ0 विमल यादव, विवेक कुमार की देखरेख में सम्पन्न हुई।

   विवि मीडिया प्रभारी डाॅ0 विजयेन्दु चतुर्वेदी ने बताया कि 08 अगस्त, 2023 दिन मंगलवार को त्रि-वर्षीय एवं पंचवर्षीय एलएलबी की प्रवेश काउंसिलिंग शुरू होगी। त्रि-वर्षीय एलएलबी की काउंसिलिंग प्रातः 10 बजे से परिसर के संत कबीर सभागार में एक से लेकर 150 रैक तक के अभ्यर्थियों की होगी। वही एलएलबी पंचवर्षीय पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु एक से 200 रैंक तक के अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। इनकी प्रवेश काउंसिलिंग परिसर स्थित स्वामी विवेकानंद सभागार में सम्पन्न होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kumar Mukesh

Senior Journalist, Writer, Anchor

Comments (0)

User