सुर – संगीत संस्थान का वार्षिकोत्सव: छात्रों की प्रस्तुतियो ने संध्या को बनाया संगीतमई।

Monday, August 7, 2023 - 21:13
Updated: 3 years ago
0

अयोध्या । (आरएनआई) द म्यूज़िक स्कूल ने अपने वार्षिकोत्सव स्वरंजिनी का आयोजन किया, जिसमें छात्रों द्वारा दिए गए प्रदर्शन ने सभी को मोहित कर दिखाया। यह समारोह स्थानीय संगीत प्रेमियों के बीच एक अद्वितीय आत्मा बोधित रहा और आगामी कार्यक्रमों की दिशा में एक प्रेरणास्त्रोत बनकर उभरा ।
संस्थान के छात्रों ने विभिन्न संगीत शैलियों में दिखाए अद्वितीय प्रदर्शन। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के बाद राग से किया गया जिसकी प्रस्तुति ध्रीति सिंह और अक्षय अग्रवाल ने की 
इसी क्रम में देश को समर्पित समूह गायन छात्रों द्वारा प्रस्तुत किया गया । वादन शैली में रिदम श्रीवास्तव एवम शिवांशु ने श्रोताओं को अपनी ओर आकर्षित किया वहीं एकल प्रस्तुति में उत्कर्ष मिश्रा, अदिति मलहोत्रा, नादिनी राजपूत अंजली सिंह , तेजस , ओजस्वी की प्रस्तुतियां सराहनीय रही । राम भजन की धुन से कार्यक्रम को और सुरीला बनाया अक्षत अग्रवाल और दक्ष श्रीवास्तव ने । रूषदा नजीम और अक्षत श्रीवास्तव की भी प्रस्तुति सराहनीय रही । अन्य प्रस्तुतियां में विदुषी श्रीवास्तव, बंदिनी मौर्या, आरना मौर्या तथा आयुषी सिंह 
मुख्य रहीं।कार्यक्रम को सफल बनाने में 
आनंद गुप्ता , रघुवर दास तथा शिवांश सिंह का योगदान अविस्मरणीय रहा । संस्थान के निर्देशक आशुतोष कुमार मिश्र उर्फ़ राहुल मिश्रा ने अपने वक्तव से बच्चों तथा अभिवावकों को संगीत के व्यापक लाभों तथा अवसरों से अवगत कराया । इस वर्ष के शत प्रतिशत रहे परिणाम तथा गायन और वाद्य उपाधियों के अवार्डों के साथ-साथ, उन्होंने एक साथीपन और समरसता की भावना को प्रकट किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kumar Mukesh

Senior Journalist, Writer, Anchor

Comments (0)

User