11 अगस्त को भाकियू निकालेगी ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा

Monday, August 7, 2023 - 21:13
Updated: 3 years ago
0

अयोध्या (आरएनआई)- भारतीय किसान यूनियन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के निर्देशानुसार जनपद इकाई अयोध्या द्वारा 11 अगस्त 2023 को टैक्टर तिरंगा यात्रा निकालकर, कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला अधिकारी अयोध्या को समस्याओं का ज्ञापन सौंपा जाएगा।

  उक्त जानकारी देते हुए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वर्मा व जिला अध्यक्ष राम गणेश मौर्य ने बताया कि दर्शन नगर के समीप आचारी का सगरा से ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा शुरू किया जाएगा। बीकापुर व मसौधा ब्लाक के ट्रैक्टर हवाई पट्टी पर ,मिल्कीपुर के ट्रैक्टर सब्जी मंडी पर तथा सोहावल व रुदौली के ट्रैक्टर सहादतगंज में मिलेंगे जो काफिले के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे और  प्रधानमंत्री तथा  मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी अयोध्या को सौंपकर ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा समाप्त किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kumar Mukesh

Senior Journalist, Writer, Anchor

Comments (0)

User