अयोध्या में राम लला प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में गुना शहर भी हुआ राममय

गुना जिले के विभिन्न मंदिरों व देवालय सज-धजकर हो रहे हैं तैयार, कलेक्टर द्वारा सुव्यवस्थित और सौहाद्रपूर्ण तरीके से आयोजन करने क़ी अपील

Sunday, January 21, 2024 - 18:49
Updated: 3 years ago
0
अयोध्या में राम लला प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में गुना शहर भी हुआ राममय

गुना (आरएनआई) अयोध्या में 22 जनवरी को होने जा रही श्री रामलला प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की शुभ घड़ी जैसे-जैसे निकट आ रही है, वैसे-वैसे जिले के विभिन्न शहर और ग्रामीण क्षेत्र भी राममय हो रहे है। जिले के  विभिन्न मंदिरों व देवालयों को सजाया जा रहा है। साथ ही शहरवासी भी श्रद्धाभाव के साथ इसमें सहभागी बन रहे हैं। जिले में 22 जनवरी को दीपोत्सव की तैयारियाँ भी जोरों पर चल रही है।
कलेक्टर अमन बीर सिंह बैंस ने आयोजनकर्ताओं से सुव्यवस्थित और सौहार्दपूर्ण तरीके से आयोजन  में एक दूसरे से सहयोग करने की अपील की गयी है। इस पुनीत अवसर पर मंदिरों एवं अन्य पूजा घरों के साथ-साथ शहरभर में मिल-जुलकर स्वच्छता जैसे रचनात्मक कार्य करने की भी अपील शहरवासियों से की है। उन्होंने कहा है कि स्वेच्छा से अपने घरों व मंदिरों में दीप प्रज्ज्वलन के साथ-साथ आपसी भाईचारे के साथ दीपोत्सव मनाएँ। उन्होंने राज्य शासन के दिशा-निर्देशों के तहत शासकीय और ऐतिहासिक भवनों तथा जिले के सभी स्कूल एवं कॉलेज में साज-सज्जा करने के लिये भी कहा है।
जिले के मुख्य मंदिरों में 22 जनवरी को टीव्ही स्क्रीन लगाकर अयोध्या में भगवान राम लला की प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सजीव प्रसारण किया जायेगा। जिले के प्रमुख मंदिरों में ट्रस्ट समिति के माध्यम से स्वच्छता, रोशनी, दीप प्रज्ज्वलन जैसे कार्यक्रम हो रहे हैं। जिले के ग्रामीण अंचल में भी श्रीराम कथा सप्ताह के तहत गायन, कथा वाचन, राम रक्षा स्त्रोत, रामचरितमानस पाठ आदि का आयोजन हो रहा है।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User