अमेरिका में बर्फीले तूफान का कहर जारी

पश्चिमी न्यूयॉर्क में बर्फीले तूफान संबंधी घटनाओं में 28 लोगों की मौत हो गई।

Tuesday, December 27, 2022 - 14:30
0
अमेरिका में बर्फीले तूफान का कहर जारी

बफेलो (अमेरिका), 27 दिसंबर 2022, (आरएनआई)। पश्चिमी न्यूयॉर्क में बर्फीले तूफान संबंधी घटनाओं में 28 लोगों की मौत हो गई।

अमेरिका में आए बर्फीले तूफान के चलते देश के कई हिस्सों में भीषण ठंड जारी है। पश्चिमी न्यूयॉर्क में लोगों को भारी हिमपात का सामना करना पड़ रहा है। तूफान और हिमपात ने बफेलो के लिए भी स्थिति कठिन कर दी है।

राष्ट्रीय मौसम सेवा के अनुसार, मंगलवार तक पश्चिमी न्यूयॉर्क के कुछ इलाकों में नौ इंच तक बर्फ गिर सकती है।

एरी काउंटी के कार्यकारी अधिकारी मार्क पोलोनकार्ज़ ने कहा, ‘‘ यह अभी थमने नहीं वाला। यह संभवत: हमारे जीवन का सबसे खतरनाक तूफान है।’’

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

शुक्रवार और शनिवार को पश्चिमी न्यूयॉर्क में बर्फीले तूफान का जबरदस्त असर देखा गया। बर्फ की मोटी चादर बिछ जाने के कारण मोटर चालक फंसे रहे, बिजली गुल रही और आपातकालीन कर्मचारियों को बर्फबारी से प्रभावित घरों के निवासियों और अटकी कारों तक पहुंचने में कठिनाई का सामना करना पड़ा।

देश की लगभग 60 प्रतिशत आबादी को ठंड के मौसम संबंधी किसी न किसी परेशानी का सामना कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User