असम सरकार ने पेश किया 2.85 लाख करोड़ रुपये का बजट, वित्त मंत्री जयंत मल्ला बरुआ का पहला बजट भाषण
असम विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया गया। वित्त मंत्री जयंत मल्ला बरुआ ने अपने पहले बजट भाषण में बताया कि इस वर्ष कुल 2,85,084 करोड़ रुपये के व्यय का अनुमान रखा गया है।
बजट में छोटे चाय उत्पादकों को राहत देते हुए कृषि कर छूट का लाभ पाने के लिए वार्षिक आय सीमा 2.5 लाख रुपये से बढ़ाकर 10 लाख रुपये करने का प्रस्ताव रखा गया है।
सरकार ने स्वच्छ ईंधन को बढ़ावा देने के लिए पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) पर वैट 14.5 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत करने का भी प्रस्ताव दिया है।
वित्त मंत्री ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, पर्यटन और बुनियादी ढांचे के विकास को बजट में प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने दावा किया कि पिछले 10 वर्षों में असम की प्रति व्यक्ति आय बढ़कर 2025-26 में 1,85,429 रुपये हो गई है।
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली सरकार का कहना है कि यह बजट राज्य के आर्थिक विकास, रोजगार सृजन और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने पर केंद्रित है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)