अमर शहीद पं.राम प्रसाद बिस्मिल, अशफ़ाक उल्ला खान, ठाकुर रोशन सिंह व राजेन्द्र लाहिडी के बलिदान दिवस पर रचनात्मक संस्था संकल्प ने खिरनीबाग स्थित बिस्मिल उद्यान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया

अमर शहीद पं.राम प्रसाद बिस्मिल, अशफ़ाक उल्ला खान, ठाकुर रोशन सिंह व राजेन्द्र लाहिडी के बलिदान दिवस पर रचनात्मक संस्था संकल्प ने खिरनीबाग स्थित बिस्मिल उद्यान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जिसमें उपस्थित लोगों ने अमर शहीदों की स्मृति में हुए हवन मेंआहुतियां समर्पित की, साथ ही पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धापूर्वक शीश नवाया। 

Tuesday, December 19, 2023 - 15:47
Updated: 3 years ago
0
अमर शहीद पं.राम प्रसाद बिस्मिल, अशफ़ाक उल्ला खान, ठाकुर रोशन सिंह व राजेन्द्र लाहिडी के बलिदान दिवस पर रचनात्मक संस्था संकल्प ने खिरनीबाग स्थित बिस्मिल उद्यान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया

शाहजंहापुर, (आरएनआई) जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह द्वारा अमर शहीद पं.राम प्रसाद बिस्मिल की प्रतिमा पर माल्यार्पण व तिलक लगाकर एवं अमर शहीदों के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज किया गया। साथ ही नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह मीणा ने भी माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। 

इस अवसर पर जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने कहा कि भारत के स्वतन्त्रता आन्दोलन में जनपद शाहजहांपुर के क्रान्तिकारियों की विशिष्ट भूमिका थी, उनके बलिदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता,उन्होंने हंसते-हंसते अपने प्राणों की आहुति दी। नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि युवा महान क्रान्तिकारियों के जीवन से प्रेरणा लेकर अपने कर्तव्यपथ पर अग्रसर हों।

इस अवसर पर छावनी परिषद के नामित सदस्य अवधेश कुमार दीक्षित, वरिष्ठ चिकित्सक डा.संजय पाठक, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री सुरेन्द्र नाथ बाल्मीकि, सरकारी अधिवक्ता रवि मिश्रा,संस्था महासचिव विजय तुली ने भी विचार व्यक्त किए। 
आर्यसमाज के विद्वतजनों आचार्य बलवीर शास्त्री,चन्दन शास्त्री,नरेंद्र कुमार गुप्ता द्वारा हवन-पूजन कराया गया। 

कार्यक्रम का संचालन संस्था संचालक डा.अवनीश मिश्रा और समापन आभार व प्रार्थना से संस्थापक डा.अवधेश मणि त्रिपाठी ने किया।  इस अवसर पर ललिता यादव,राकेश मिश्रा एडवोकेट, शालू यादव, प्रमोद पाण्डेय एडवोकेट,राकेश पाण्डेय,जे. डी.सक्सेना,सुनील अग्निहोत्री,हरमीत कौर, अनामिका अवस्थी, शिवम् कनौजिया, रेनू सक्सेना, अजय गुप्ता, संजीव सक्सेना,द्विजेन्द्र मिश्रा, भा ज पा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, शरद कुमार गुप्ता,श्याम सुन्दर गुप्ता,गीता त्रिवेदी, डा. के. डी.सिंह, हरीश बजाज, मोहन ग्रोवर, रचना चांदना, भुवनेश गुप्ता,चन्द्र वीर गुप्ता,डा. एस.के.मिश्रा, अशोक मिश्रा, अमित कुमार मिश्रा,प्रीती वर्मा सहित भारी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User