शहीद बलिदान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी श्री उमेश प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री अशोक मीणा ने जनपद में स्थापित शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धांजलि दी

शहीद बलिदान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी श्री उमेश प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री अशोक मीणा ने जनपद में स्थापित शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धांजलि दी। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सर्वप्रथम शहीद पंडित राम प्रसाद बिस्मिल पार्क में पहुंचकर शहीद दिवस के अवसर पर चल रहे कार्यक्रम में प्रतिभाग किया तथा देश के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले शहीद पंडित राम प्रसाद बिस्मिल के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी। 

Tuesday, December 19, 2023 - 15:50
Updated: 3 years ago
0
शहीद बलिदान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी श्री उमेश प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री अशोक मीणा ने जनपद में स्थापित शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धांजलि दी

शाहजांहपुर, (आरएनआई) इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि यह बहुत ही गौरव की बात है कि हम शहीदों की नगरी में निवासरत हैं। उन्होंने कहा कि जनपद के शहीदों ने बहुत ही युवावस्था में देश के लिए अपने प्राणों का बलिदान देकर आजादी में बहुत ही बड़ा योगदान दिया। उन्होंने बताया कि वह हमारे लिए बहुत ही बड़ा प्रेरणा का स्रोत हैं । उन्होंने कहा कि इसी तरह देशभक्ति से ओतप्रोत होकर प्रेरणा लेकर समाज के लिए काम करते रहे। 

इसी क्रम में जिलाधिकारी  एवं पुलिस अधीक्षक ने टाउन हॉल स्थित शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया तथा शहीद उद्यान पार्क में भी पहुंचकर शाहिदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करते हुए पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही जिला अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने शाहिद अशफ़ाकउल्ला खान की मजार पर पहुंचकर चादरपोशी की तथा उनकी मजार पर पुष्प अर्पित किए। इसी क्रम में उन्होंने शाहिद संग्रहालय में पहुंचकर शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया तथा पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User