'अफजाल के लिए मैं नहीं करूंगा प्रचार वो सीट सपा के हिस्से में' : अजय राय

गाजीपुर से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी के लिए प्रचार करेंगे या नहीं इस सवाल पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने ये बात कही।

Sunday, March 31, 2024 - 14:04
0
'अफजाल के लिए मैं नहीं करूंगा प्रचार वो सीट सपा के हिस्से में' : अजय राय

वाराणसी (आरएनआई) मैं अफजाल अंसारी के लिए चुनाव प्रचार नहीं करूंगा। कांग्रेस-सपा का गठबंधन जरूर है, लेकिन हमारे हिस्से में जो सीटें आईं हैं, हम और हमारे नेता वहीं प्रचार करेंगे। और सपा के हिस्से में जो सीटें आई हैं, वहां सपा के नेता प्रचार करेंगे।

गाजीपुर से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी के लिए प्रचार करेंगे या नहीं इस सवाल पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने ये बात कही।

बहुत जल्द स्थिति साफ होगी। बहुत मजबूत प्रत्याशी जनता के सामने होगा। स्मृति ईरानी ने वहां क्या किया है सिर्फ चुनाव जीतने आईं थीं। रही बात हमारे नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने की तो लोकसभा की जनता और कार्यकर्ता दोनों मांग कर रहे हैं। कार्यकर्ता चाहेंगे तो क्यों नहीं लड़ सकते हैं।

जवाब- कहीं कोई नुकसान नहीं है। किसी के आने-जाने से कोई फर्क नहीं पड़ता। हम उसका समाधान निकाल रहे हैं। हमारा खांटी कार्यकर्ता आज भी हमारे साथ है। नेता नफा-नुकसान के चलते आते-जाते हैं। गठबंधन होने के बाद कई नेता वापस आने के लिए संपर्क में हैं।

जवाब- यह परिवार का मामला है तो इस पर परिवार ही बात करेगा। परिवार ही तय करेगा। मैं क्या कह सकता हूं। वरुण गांधी ने सही मुद्दे उठाए थे, इसीलिए उनका टिकट काट दिया गया।

जवाब- हम चार लाख से शुरुआत करेंगे। मेरा वोट प्रतिशत भी हर चुनाव में बढ़ा है। सपा और कांग्रेस का वोट मिला देंगे तो हम शुरुआत ही चार लाख से करेंगे। मोदी जी अपने उच्च पर जा चुके हैं, अब वह घटेंगे और हम बढ़ेंगे।

जवाब- इस बार की लड़ाई ही बाहरी बनाम भीतरी की होगी। काशी जीतेगी, काशी के लोग जीतेंगे। बाहर के लोग बनारस को कभी नहीं समझ पाए। यहां के लोग भी समझ गए हैं कि बाहर से आए लोग सिर्फ चुनाव लड़ने और जीतने आते हैं।

अरे ऐसे कैसे भाई। घर है हमारा बनारस। जन्मभूमि है काशी। जमीन है मेरी यह, मातृभूमि। काशी के लोग मेरे हैं। मैं खुद भी इसे कैसे किसी बाहरी के लिए छोड़ दूंगा। इस बार देखिएगा परिणाम दूसरे होंगे।

जवाब- क्या विकास हुआ है। कुछ भी तो नहीं हुआ है। रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर बना दिया है, इससे शहर के लोगों को क्या लाभ। एक अमूल डेयरी की बात करते हैं वह उनकी देन नहीं है। मैं जब विधायक था, उसी समय उसकी रजिस्ट्री हुई थी। हाईवे बना देने से शहर का विकास नहीं होता है।

जवाब- बनारस की स्थानीय समस्याएं। जाम से हर व्यक्ति परेशान है, कई मोहल्लों में पीने को साफ पानी नहीं है। सीवर का पानी पहुंच रहा है। रोपवे का नया शिगूफा छोड़ दिया है कि जाम से मुक्ति दिला देंगे, मैं कहता हूं और जाम बढ़ जाएगा, अतिक्रमण बढ़ेगा। स्थानीय मुद्दों पर पिछले दस सालों में कोई काम नहीं हुआ।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User