अपर कलेक्टर द्वारा कार्यालय तहसील मकसूदनगढ़ का किया गया निरीक्षण

Thursday, July 25, 2024 - 20:51
Updated: 2 years ago
0
अपर कलेक्टर द्वारा कार्यालय तहसील मकसूदनगढ़ का किया गया निरीक्षण

गुना (आरएनआई) मध्‍यप्रदेश शासन राजस्‍व विभाग के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा राजस्‍व प्रकरणों के त्‍वरित निराकरण और राजस्‍व अभिलेख त्रुटियों को सुधार करने हेतु राजस्‍व महा-अभियान 2.0 का आयोजन दिनांक 18 जुलाई 2024 से 31 अगस्‍त 2024 तक आयोजन किया जा रहा है।

इसी क्रम में आज अपर कलेक्टर अखिलेश जैन द्वारा कार्यालय तहसील मकसूदनगढ़ का निरीक्षण किया गया एवं राजस्व महाभियान की समीक्षा हेतु पटवारी एवं राजस्व निरीक्षक की बैठक ली गयी।

भ्रमण के दौरान अपर कलेक्टर श्री अखिलेश जैन द्वारा खाद्य लाइसेंस एवं रजिस्ट्रेशन कैंप, मकसूदनगढ़ का निरीक्षण किया एवं स्थानीय बाजार के खाद्य सामग्री विक्रेताओं से रजिस्ट्रेशन कराने के‍ लिये अपील की गयी ।

भ्रमण के दौरान फूड सेफ्टी टीम द्वारा इंडस्ट्रियल एरिया गुना स्थित सांची चिलिंग सेंटर एवं  श्री राम इण्‍डस्‍ट्रीज डेयरी यूनिट्स का निरीक्षण किया गया और आवश्‍यक दिशा-निर्देश दिये गये।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User