अनूप जलोटा बोले-सलमान को बिश्नोई मंदिर जाकर माफी मांगनी चाहिए, भले ही काले हिरण की हत्या न की हो, परिवार की सेफ्टी के लिए यह जरूरी

Oct 23, 2024 - 21:38
Oct 23, 2024 - 21:39
 0  270

मध्य प्रदेश (आरएनआई) सिंगर अनूप जलोटा ने कहा कि भले ही सलमान खान ने काले हिरण की हत्या न की हो। लेकिन उन्हें बिश्नोई मंदिर में जाकर माफी मांग लेनी चाहिए। उन्हें परिवार और करीबियों की सेफ्टी के लिए यह कदम उठा लेना चाहिए।

एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा - मेरी सलमान से छोटी सी रिक्वेस्ट है कि वह अपनी,फैमिली और करीबी दोस्तों की भलाई के लिए मंदिर में जाकर माफी मांगें। मुझे यकीन है कि वे उनकी माफी स्वीकार कर लेंगे। सलमान को जाना चाहिए और फिर सुरक्षित जीवन जीना चाहिए। यह मामले को उलझाने का समय नहीं है। चाहे उन्होंने मारा हो या नहीं,सलमान को माफी मांगनी चाहिए। झगड़े में फंसने से किसी को कुछ नहीं मिलेगा।

Follow     RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0