अनशनकारी की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भी अनशन जारी

लोक चेतना दल द्वारा आमरण अनशन का आज 27 वे दिन भी जारी रहा तथा मो यूनुस की स्थिति नाजुक है।

Sunday, September 22, 2024 - 20:18
Updated: 2 years ago
0
अनशनकारी की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भी अनशन जारी

मुजफ्फरपुर (आरएनआई) लोक चेतना दल द्वारा आमरण अनशन का आज 27 वे दिन भी जारी रहा तथा मो यूनुस की स्थिति नाजुक है। आमरण अनशन के समर्थन में जिला समाहरणालय धरना स्थल पर चल रहे धरना प्रदर्शन में जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी दल के कार्यकर्ताओं ने की तथा कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश है अनशनकारी की लगातार बिगड़ती तबीयत को लेकर मौके पर दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव कुमार झा ने कहा कि जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन 11 सूत्री मांगों पर जल्द से जल्द कार्रवाई करें क्योंकि अनशनकारी की की स्थिति काफी नाजुक है अगर कोई अनहोनी होती है उसका पूरा जिम्मेवार जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन होगा क्योंकि हम लोग बिल्कुल जायज मांगों के लेकर आमरण अनशन कर रहे हैं तथा प्रशासन अब तक हत्या आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर रही है जिससे अपराधियों का मनोबल बढ़ता है।

 मौके पर मुख्य रूप से मो इस्माइल, संजीव कुमार झा, आनंद कुमार झा, शिव चंद्र शाह, इंदिरा देवी, किरण देवी, शीला देवी, मिथलेश देवी, धनवंती देवी, चंदा देवी, रुबेदा खातून, हुस्न खातून आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User