अनंतनाग-राजौरी में एक बजे तक 35.22% मतदान

Saturday, May 25, 2024 - 13:41
0
अनंतनाग-राजौरी में एक बजे तक 35.22% मतदान

जम्मू कश्मीर (आरएनआई) जम्मू कश्मीर की आखिरी लोकसभा और हॉटसीट अनंतनाग-राजोरी सीट पर मतदान जारी है। 18.36 लाख से अधिक मतदाता 20 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। यह सीट पांचों जिलों कुलगाम, अनंतनाग, पुंछ, शोपियां (जैननपोरा) और राजोरी में फैली हुई है।

अनंतनाग-राजोरी सीट पर दोपहर एक बजे तक 35.22 प्रतिशत मतदान हुआ है। अनंतनाग-राजोरी सीट में पांच जिलों के 18 विधानसभा (विस) क्षेत्र हैं। 

विधानसभा क्षेत्र- मतदान प्रतिशत
अनंतनाग- 21.19 %
अनंतनाग पश्चिम- 24.20 %
बुद्धल- 39.82 %
डीएचपोरा- 35.36 %
देवसर- 28.50 %
डूरू- 31.89 %
कोकरनाग- 34.00 %
कुलगाम- 21.27 %
मेंढर - 42.06 %
नौशेरा- 47.31 %
पहलगाम- 39.78 %
पुंछ हवेली- 46.52 %
राजोरी- 52.74 %
शंगुस-अनंतनाग पूर्व- 27.08 % 
बिजबिहाड़ा- 27.00 %
सुरनकोट- 40.72 %
थन्नामंडी- 46.60 %  
जैनपोरा- 27.79 %

भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा (एलओसी) से सटे अंतिम मतदान केंद्र पर मतदाताओं के बीच जबरदस्त उत्साह देखा गया। इस केंद्र पर 854 वोटर हैं। मतदाता ने कहा कि पहली बार बिना किसी डर के मतदान हो रहा है। मतदान के चलते सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। एलओसी पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। साथ ही सुरक्षा बलों की तरफ से अग्रिम इलाके पर गश्त भी की जा रही है, ताकि मतदान में किसी भी तरह की खलल न डाली जा सके। 

मंडलायुक्त जम्मू रमेश कुमार ने राजोरी शहर में बनाए गए विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा किया और सभी बूथों पर व्यवस्था जांची। इस दौरान उनके साथ एडीजीपी आनंद जैन, जिला एसएसपी और डीसी भी मौजूद रहे। 

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User