अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शाहजहाँपुर श्री भानु देव शर्मा के निर्दशानुसार

Friday, September 29, 2023 - 20:29
Updated: 3 years ago
0
अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शाहजहाँपुर श्री भानु देव शर्मा के निर्दशानुसार

शाहजहांपुर, (आरएनआई) माननीय उ0 प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ द्वारा दिये गये दिशा निर्देशों के अनुक्रम में माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शाहजहाँपुर श्री भानु देव शर्मा के निर्दशानुसार विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन Gender Equality, Protecton and welfare of women, women hygine and Sanitary Napkins  के विषय पर किया गया । शिविर की अध्यक्षता सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शाहजहाँपुर/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री पीयूष तिवारी द्वारा की गयी। 

सचिव द्वारा उपरोक्त विषय पर विस्तृत जानकारी देते हुए अपने संबोधन में कहा कि यदि किसी महिला के साथ लैंगिक अपराध हो रहा हो तो अपनी आवाज जरुर उठाये I उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं को उनकी इच्छा के बगैर घूरना भी एक अपराध है I उन्होंने समानता के अधिकारों पर चर्चा करते हुए किन्नरों के अधिकारों पर भी विस्तृत चर्चा की I

वन स्टॉप सेंटर प्रभारी श्रीमती नमिता यादव द्वारा वन स्टॉप सेंटर के वारे में चर्चा करते हुए वन स्टॉप सेंटर के द्वारा महिलाओं को दी जाने वाली सेवाओं के वारे में विस्तृत जानकारी दी गयी I महिला कल्याण अधिकारी श्रीमती अम्रता दीक्षित के द्वारा बताया गया कि सरकार द्वारा चलायी जा रही महिलाओं से सम्बंधित  योजनाओं पर प्रकाश डाला I बाल संरक्षण अधिकारी श्री निकट कुमार सिंह द्वारा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना व बच्चों की शिक्षा पर अपने विचार व्यक्त किये गए I काउंसलर श्रीमती प्रतिभा द्वारा महिलाओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया व  सेनेटरी नेपकिन आदि की जानकारी दी गयी। शिविर का संचालन लोक अदालत लिपिक श्री मो0 अफजल द्वारा किया गया। इसके अतिरिक्त इस शिविर में जिला पी0एल0वी0 कु० बबली, अधिक संख्या में महिलाएं आदि लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User