अतिक्रमण हटाने पहुंची तहसीलदार टीम के सामने ही महिला ने गटक लीं सल्फास गोलियां, स्थिति हुई तनावपूर्ण

Wednesday, November 5, 2025 - 20:55
Updated: 12 months ago
0
अतिक्रमण हटाने पहुंची तहसीलदार टीम के सामने ही महिला ने गटक लीं सल्फास गोलियां, स्थिति हुई तनावपूर्ण

राजगढ़ (आरएनआई) राजगढ़ से एक अजीब मामला सामने आया है।यहां पर तहसीलदार जब टीम के साथ अतिक्रमण हटाने पहुंचे तो एक महिला ने सल्फास की गोलियां खा लीं।  मामला सुठालिया से मामला सामने आया है। जमीन विवाद न सुलझाने का आरोप लगाते हुए एक महिला ने तहसीलदार दोजीराम अहिरवार के सामने ही सल्फास खा ली।

जानकारी के मुताबिक कॉलेज की बाउंड्री वाल निर्माण को लेकर तहसीलदार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसी दौरान महिला धापू बाई ने सल्फास खा लिया, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। सुठालिया अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद महिला को ब्यावरा रेफर कर दिया गया। जहां महिला का इलाज जारी है।

परिजनों का आरोप का आरोप है कि तहसीलदार से लेकर विधायक-कलेक्टर तक चक्कर काट लिए, किसी ने बात नहीं सुनी। परिजनों का कहना है कि अधिकारियों ने पहले जमीन दिलाने का आश्वासन दिया, लेकिन अब उनके मकान को भी अतिक्रमण बताकर हटाया जा रहा है। मकान-कुएं को भी उजाड़ा जा रहा है। महिला की बहु का कहना है कि  मेरी सास को कुछ हुआ तो मैं सभी पर केस करूंगी।”

तहसीलदार का पक्ष
वहीं मामले पर तहसीलदार ने कहा है कि  “कॉलेज गेट के सामने चौकीदार का मकान अतिक्रमण में है। हम हटाने की कार्रवाई कर रहे थे तभी महिला ने पहले ही सल्फास खा लिया। लिहाजा विवाद बढ़ने के बाद परिजन आक्रोशित हैं और मामले की जांच की मांग कर रहे हैं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User