अज्ञात नकाबपोशों ने रात्रि में घर मे घुसकर कट्टा अड़ाकर की लूट

Monday, May 22, 2023 - 14:45
0

गुना। आरोन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मुडराखुर्द में रात्रि में दो ढाई बजे के बीच में 4/5 नकाबपोशो द्वारा जितेंद्र रघुवंशी पुत्र श्री घनश्याम रघुवंशी के घर पर घुसकर जितेंद्र रघुवंशी और उनकी पत्नी पर देसी कट्टा अड़ाकर मारपीट की गई।

उसके बाद उनके घर से नगद एक लाख 06 हजार नगद एवं 11 अंगूठी लेडीस एंड जेंट्स 2 तोले का सोने का हार एक तोले की झुमकी एक तोले का मंगलसूत्र 1 किलो चांदी सहित टोटल 7 से आठ लाख रुपए की लूट हुई हैं।

इस लूट से एवं मारपीट से फरियादी के घर पर डर भय का वातावरण बना हुआ है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User