अजगवां वार्ड के सूबेदार का पुरवा में हुआ नया बोर, सभासद ने नारियल फोड़कर पानी टंकी का किया उद्घाटन

Friday, October 24, 2025 - 21:10
Updated: 12 months ago
0
अजगवां वार्ड के सूबेदार का पुरवा में हुआ नया बोर, सभासद ने नारियल फोड़कर पानी टंकी का किया उद्घाटन

फतेहपुर (आरएनआई) नगर पालिका परिषद के अंतर्गत आने वाले वार्ड नं. 1 अजगवां के बाशिन्दों को पानी की बहुत ज्यादा किल्लत थी। जिससे वार्डवासियों को पानी पीने के लिए बहुत ज्यादा समस्याओं का सामना करना पड़ता था। सभासद विवेक सिंह उर्फ सुशील यादव ने सूबेदार का पुरवा में नया बोर करवा कर पम्प एवं पम्प हाउस बनवाने के बाद मोटर डलवाकर नारियल फोड़ कर पानी टंकी का उद्घाटन किया। 

सभासद विवेक यादव ने बताया कि जल्द ही पानी की समस्या से निजात वार्डवासियों को मिलेगी। निरंतर वार्ड में बड़े बड़े कार्य करवाये जा रहे हैं। आकूपुर से सूबेदार का पुरवा की डामर रोड का भी कार्य प्रगति पर है। अभी वार्ड में बारातशाला के अलावा और भी बड़े कार्य बहुत जल्द शुरु होंगे। इस मौक़े साभासद के अलावा गुड्डू यादव, जलकल जेई विजय, शिवम, धर्मेंद्र एवं वार्डवासी मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User